Demolished Hindu Temple in Pakistan: मदरसा बनाने पाकिस्तान ने जानबूझकर गिराया 100 साल पुराना हिन्दू मंदिर.. भारत ने जताई आपत्ति तो कहा, ‘बारिश में ढह गया’..

रिपोर्टों के मुताबिक, मंदिर की उम्र करीब 100 से 125 साल बताई जा रही है। मंदिर की जमीन और उसके आसपास की जमीन के इस्तेमाल को लेकर पहले से विवाद की बात भी सामने आई है। पाकिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि मदरसे को मंदिर की जमीन लीज पर नहीं दी गई थी और बारिश से क्षतिग्रस्त हिस्से को दोबारा बनाने की प्रतिबद्धता जताई गई है।

Demolished Hindu Temple in Pakistan: मदरसा बनाने पाकिस्तान ने जानबूझकर गिराया 100 साल पुराना हिन्दू मंदिर.. भारत ने जताई आपत्ति तो कहा, ‘बारिश में ढह गया’..

Demolished Hindu Temple in Pakistan || Image- AI Generated File

Modified Date: September 4, 2026 / 06:21 pm IST
Published Date: September 4, 2026 6:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 100 साल पुराने मंदिर को लेकर विवाद
  • भारत ने कथित विध्वंस की निंदा की
  • पाकिस्तान ने बारिश से ढहने का दावा किया

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने पंजाब प्रांत के नरोवाल जिले में करीब 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को जानबूझकर गिराए जाने के आरोपों को खारिज कर दिया है। (Demolished Hindu Temple in Pakistan) पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि मंदिर का ढांचा 21 जुलाई को हुई भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुआ था, इसे जानबूझकर नहीं गिराया गया। यह मंदिर नरोवाल के सिराज गांव में स्थित था। स्थानीय लोगों, अल्पसंख्यक संगठनों और एक राजनीतिक दल का आरोप है कि कुछ धार्मिक कट्टरपंथियों ने मंदिर की जमीन को पास के मदरसे में शामिल करने के लिए इसे गिराया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

भारत ने की थी घटना की निंदा

भारत ने 2 सितंबर को मंदिर के कथित विध्वंस की कड़ी निंदा की थी। विदेश मंत्रालय ने इसे एक ऐतिहासिक हिंदू धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने वाली घटना बताया और पाकिस्तान से मामले की तत्काल जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। (Demolished Hindu Temple in Pakistan) भारत ने मंदिर के पुनर्निर्माण और पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों तथा उनकी धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की।

Image

पाकिस्तान ने आरोपों को बताया राजनीति से प्रेरित

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने भारत के आरोपों को “गलत और राजनीति से प्रेरित” बताया है। उसका कहना है कि 21 जुलाई को हुई तेज बारिश से मंदिर की पुरानी इमारत को नुकसान पहुंचा था। स्थानीय अधिकारियों ने नुकसान का आकलन किया है और इमारत के पुनरुद्धार के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

वहीं, पाकिस्तान में अल्पसंख्यक संगठनों की ओर से इस सरकारी दावे पर सवाल उठाए गए हैं। (Demolished Hindu Temple in Pakistan) उनका आरोप है कि मंदिर को जानबूझकर हटाया गया और इसके आसपास की जमीन को मदरसे के इस्तेमाल में लाने की कोशिश की गई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

मंदिर को लेकर क्या है विवाद?

रिपोर्टों के मुताबिक, मंदिर की उम्र करीब 100 से 125 साल बताई जा रही है। मंदिर की जमीन और उसके आसपास की जमीन के इस्तेमाल को लेकर पहले से विवाद की बात भी सामने आई है। पाकिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि मदरसे को मंदिर की जमीन लीज पर नहीं दी गई थी और बारिश से क्षतिग्रस्त हिस्से को दोबारा बनाने की प्रतिबद्धता जताई गई है। फिलहाल मंदिर को जानबूझकर गिराए जाने या बारिश से ढहने को लेकर दोनों पक्षों के दावे अलग-अलग हैं। इस विवाद के बीच मंदिर के पुनर्निर्माण और मामले की जांच की मांग उठ रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

अहमदाबाद में देश की पहली अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता, शीतल करेंगी भारत की अगुआई

अल्बर्टा जनमत संग्रह में स्वतंत्रता समर्थकों की जीत हुई तो क्या ट्रंप करेंगे समर्थन?

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामला : फरार आरोपी शकील पर इनाम बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया गया

नेपाल: सुरंग में नौ दिन तक ‘हरे कृष्ण’ मंत्र का जाप करने वाला व्यक्ति जन्माष्टमी के दिन बचाया गया

हैदराबाद सम्मेलन से 35-40 कबड्डी खेलने के इच्छुक देश आईकेएफ के दायरे में आएंगे


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown