Agniveer Registration 2026 Date: अग्निवीर सैनिक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 8वीं पास युवा भी कर सकेंगे आवेदन, जानिए कैसे भरना है फॉर्म

Agniveer Registration 2026 Date: अग्निवीर सैनिक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 8वीं पास युवा भी कर सकेंगे आवेदन, जानिए कैसे भरना है फॉर्म

Agniveer Registration 2026 Date: अग्निवीर सैनिक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 8वीं पास युवा भी कर सकेंगे आवेदन, जानिए कैसे भरना है फॉर्म

Agniveer Registration 2026 Date: अग्निवीर सैनिक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 8वीं पास युवा भी कर सकेंगे आवेदन, जानिए कैसे भरना है फॉर्म / Image: IBC24 Customized

Modified Date: February 5, 2026 / 09:09 am IST
Published Date: February 5, 2026 9:08 am IST
HIGHLIGHTS
  • पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी
  • लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को दौड़ और अन्य शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा
  • अंतिम चरण में स्वास्थ्य जांच की जाएगी

रायपुर: Agniveer Registration 2026 Date भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के अविवाहित पात्र अभ्यर्थियों से अग्निवीर सैनिक के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 1 अप्रैल 2026 तक थल सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Agniveer Registration 2026 Date अग्निवीर भर्ती के अंतर्गत जनरल ड्यूटी, तकनीकी, ऑफिस असिस्टेंट, ट्रेडमैन, महिला सैन्य पुलिस एवं नियमित कैडर भर्ती के साथ-साथ धर्म गुरु, नर्सिंग सहयोगी तथा हवलदार एसएसी के पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन 22 अप्रैल 2026 के बाद संभावित है।

भर्ती हेतु उम्मीदवार की आयु साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के रूप में किसी भी मान्यता प्राप्त केंद्रीय अथवा राज्य शिक्षा बोर्ड एवं संस्था से कक्षा 8वीं, 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण, आईटीआई अथवा इंजीनियरिंग डिप्लोमा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। उम्मीदवारों की ऊंचाई, वजन एवं सीने से संबंधित मानक विभिन्न पदों के अनुसार निर्धारित हैं। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा के दौरान टाइपिंग टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं चिकित्सा परीक्षण शामिल हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी थल सेना की वेबसाइट, सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212, 2965213 तथा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र राजनांदगांव के दूरभाष क्रमांक 07744-299523 से प्राप्त की जा सकती है।

अग्निवीर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा
जनरल ड्यूटी (GD) 10वीं पास 17.5 से 21 वर्ष
तकनीकी (Technical) 12वीं / ITI / डिप्लोमा 17.5 से 21 वर्ष
ऑफिस असिस्टेंट 12वीं पास (टाइपिंग टेस्ट अनिवार्य) 17.5 से 21 वर्ष
ट्रेडमैन 8वीं या 10वीं पास 17.5 से 21 वर्ष
महिला सैन्य पुलिस 10वीं पास 17.5 से 21 वर्ष

अग्निवीर भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

  • पंजीकरण (Registration): सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं। ‘Agnipath’ टैब पर क्लिक करें और ‘User Registration’ पर जाएं।
  • पात्रता की जांच (Check Eligibility): अपना विवरण (उम्र, शिक्षा, राज्य) भरें और देखें कि आप किन पदों के लिए योग्य हैं।
  • फॉर्म भरना (Apply Online): योग्य पद के सामने ‘Apply’ पर क्लिक करें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी, संपर्क विवरण और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • दस्तावेज अपलोड (Upload Documents): अपनी पासपोर्ट साइज फोटो (10-20 KB) और हस्ताक्षर (5-10 KB) स्कैन करके अपलोड करें।
  • परीक्षा केंद्र का चयन: आप को ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CEE) के लिए 5 केंद्रों का चयन करना होगा।
  • शुल्क भुगतान (Fee Payment): आवेदन शुल्क (लगभग ₹250 + बैंक शुल्क) का ऑनलाइन भुगतान करें। इसके बिना फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।
  • प्रिंटआउट: फॉर्म जमा करने के बाद उसका पीडीएफ डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट संभाल कर रखें।

अग्निवीर भर्ती के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents Required)

  • प्रवेश पत्र (Admit Card)
  • 20 पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद बैकग्राउंड)
  • शिक्षा प्रमाण पत्र (10वीं/12वीं की मार्कशीट)
  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
  • चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate – स्कूल और सरपंच द्वारा जारी)
  • अविवाहित प्रमाण पत्र (Unmarried Certificate)
  • आधार कार्ड और पैन कार्ड

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"