फिलीपीन के स्कूल में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, छह घायल

Ads

फिलीपीन के स्कूल में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, छह घायल

  •  
  • Publish Date - September 18, 2026 / 03:35 PM IST,
    Updated On - September 18, 2026 / 03:35 PM IST

मनीला, 18 सितंबर (एपी) दक्षिणी फिलीपीन के एक स्कूल में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में कम से कम तीन युवकों की मौत हो गई और हमलावर समेत छह अन्य घायल हो गये। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दक्षिण कोटाबातो प्रांत के आपदा प्रतिक्रिया अधिकारी रॉली डोएन एक्विनो ने बताया कि बंगा शहर के बंगा नेशनल हाई स्कूल में हुई गोलीबारी के बाद तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फिलीपीन की राष्ट्रीय पुलिस ने एक बयान में पुष्टि की कि तीन लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं।

पुलिस ने कहा कि इस घटना की जांच जारी है।

एपी देवेंद्र दिलीप

दिलीप