Canara Bank Recruitment 2026: न परीक्षा होगी, न इंटरव्यू! केनरा बैंक में 3500 अप्रेंटिस पद खाली, जानिए कौन कर सकता है आवेदन और कैसे होगा सलेक्शन?
Canara Bank Recruitment 2026: केनरा बैंक ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 अक्टूबर से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर तक चलेगी। भर्ती से जुड़ी योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
(Canara Bank Recruitment 2026/Image Credit: Instagram)
- केनरा बैंक में 3,500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती।
- आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक।
- उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है।
नई दिल्ली: Canara Bank Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए केनरा बैंक ने बड़ी खुशखबरी दी है। बैंक ने देशभर में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (Canara Bank Recruitment 2026) जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी योग्यता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
ग्रेजुएशन और उम्र है जरूरी
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए (Canara Bank Recruitment 2026) उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। आवेदक की उम्र कम से कम 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उम्र और शैक्षिक योग्यता से जुड़ी पात्रता 1 सितंबर 2026 को आधार मानकर तय की जाएगी।
NATS पर रजिस्ट्रेशन के बाद भरें फॉर्म
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले nats.education.gov.in पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन में जाकर भर्ती से जुड़े लिंक के माध्यम से आवेदन पूरा करना होगा। सामान्य और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, SC, ST और PwBD श्रेणी के अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
न परीक्षा होगी, न इंटरव्यू
इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा या इंटरव्यू (Canara Bank Recruitment 2026 Selection) से नहीं गुजरना होगा। आवेदन करने वालों को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अप्रेंटिसशिप के लिए नियुक्त किया जाएगा। इस दौरान उन्हें हर महीने 16,650 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदक इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Aastha Spintex Bonus Share: एक शेयर पर एक फ्री! बोनस शेयर पाने का मौका आज, खबर के बीच स्टॉक में ताबड़तोड़ उछाल, निवेशक काट रहे चांदी!
- Raipur Ganesh Visarjan Jhanki Traffic Advisory: रायपुर गणेश विसर्जन झांकी में जानें से पहले पढ़ लें ये खबर, आज इन इलाकों में बंद रहेगी सड़कें, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- India vs Afghanistan: बिना क्वार्टर फाइनल खेले कैसे सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम? यहां समझिए पूरा गणित

Facebook


