KVIC Recruitment 2026: स्नातक पास युवाओं के लिए यहां हो रही बंपर भर्ती, सैलरी 40,000 तक, घर बैठे फटाफट ऐसे करें अप्लाई

KVIC Recruitment 2026: खादी ग्रामोद्योग ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

KVIC Recruitment 2026: स्नातक पास युवाओं के लिए यहां हो रही बंपर भर्ती, सैलरी 40,000 तक, घर बैठे फटाफट ऐसे करें अप्लाई

(KVIC Recruitment 2026/ Image Credit: Pexels)

Modified Date: September 20, 2026 / 05:23 pm IST
Published Date: September 20, 2026 5:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 50 पदों पर निकली भर्ती
  • 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन
  • एडवाइजर और कंसल्टेंट पदों पर मौका

नई दिल्ली: KVIC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खादी ग्रामोद्योग में नौकरी (KVIC Recruitment 2026) पाने का सुनहरा अवसर है। यहां एडवाइजर, सीनियर कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती की जा रही है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट kvic.gov.in के माध्यम से ही करना होगा।

कुल 50 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान (KVIC Recruitment 2026) के तहत कुल 50 रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें सीनियर कंसल्टेंट के 15, एडवाइजर के 15 और यंग प्रोफेशनल के 20 पद शामिल हैं। उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही MS Excel और MS PowerPoint की जानकारी भी होनी चाहिए।

उम्र सीमा और सैलरी

सीनियर कंसल्टेंट पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 40 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एडवाइजर पद के लिए अधिकतम आयु 39 वर्ष है। वहीं यंग प्रोफेशनल के लिए 1 अक्टूबर 2026 को उम्र 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयनित सीनियर कंसल्टेंट और एडवाइजर को 30 से 40 हजार रुपये प्रतिमाह, जबकि यंग प्रोफेशनल को 25,000 रुपये से 30,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।

ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

उम्मीदवारों का चयन (KVIC Recruitment 2026) कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले प्राप्त आवेदनों की जांच होगी और योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा। अंतिम चयन से पहले जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार apps.kvic.gov.in/KVIC-RECRUITMENT/ पर जाएं। यहां संबंधित पद के सामने दिए गए ‘View Detail’ विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद ‘Register’ पर जाकर पंजीकरण पूरा करें और लॉगिन करके मांगी गई जानकारी भरें। फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें। आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।