CG Judge Transfer List: छत्तीसगढ़ में 56 नए सिविल जजों को मिली पहली पोस्टिंग, एक साथ इतने न्यायिक अधिकारियों का हुआ तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

CG Judge Transfer List: छत्तीसगढ़ में 56 नए सिविल जजों को मिली पहली पोस्टिंग, एक साथ इतने न्यायिक अधिकारियों का हुआ तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

CG Judge Transfer List: छत्तीसगढ़ में 56 नए सिविल जजों को मिली पहली पोस्टिंग, एक साथ इतने न्यायिक अधिकारियों का हुआ तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

CG Judge Transfer List: छत्तीसगढ़ में 56 नए सिविल जजों को मिली पहली पोस्टिंग, एक साथ इतने न्यायिक अधिकारियों का हुआ तबादला, देखिए पूरी लिस्ट /image: IBC24 File

Modified Date: August 20, 2026 / 10:32 am IST
Published Date: August 20, 2026 10:24 am IST
HIGHLIGHTS
  • 56 नए सिविल जजों (जूनियर डिवीजन) को पहली पदस्थापना मिली
  • 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी
  • 29 अगस्त तक पदस्थापना स्थल पर ज्वाइन करने का निर्देश

बिलासपुर। CG Judge Transfer List: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पीएससी के जरिए चुने गए 56 नए सिविल जजों की पोस्टिंग (56 Civil Judge Posting) और 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले व पोस्टिंग का आदेश जारी किए हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्वारा जारी विभिन्न आदेशों और अधिसूचनाओं के तहत हायर ज्यूडिशियल सर्विस और लोअर ज्यूडिशियल सर्विस के कई जजों के तबादले किए गए हैं।

हायर न्यूडिशियल सर्विस के 5 जजों का तबादला (CG High Court Transfer)

Civil Judge Posting Chhattisgarh राज्य शासन द्वारा प्रोबेशन पर नियुक्त 56 नए सिविल जजों (जूनियर डिवीजन) को पहली पदस्थापना दी गई है। इन सभी नव-नियुक्त अधिकारियों को 29 अगस्त तक अपनी पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा हायर न्यूडिशियल सर्विस के 5 जजों का तबादला किया गया है। दंतेवाड़ा परिवार न्यायालय के जज हरीश कुमार अवस्थी को प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर बनाया गया है। ममता पटेल को अंबिकापुर से द्वितीय अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर, ज्योति अग्रवाल को पेंड्रारोड से न्यायाधीश राजनांदगांव, नमिता मिंज भास्कर को धमतरी से न सिंह साहू को राजनांदगांव से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) दंतेवाड़ा पदस्थ किया गया है।

नीरज शर्मा रायपुर विशेष अदालत का विशेष न्यायाधीश नियुक्त (15 Judicial Officers Transfer,)

CG Judge Transfer List इसके अलावा, रायपुर के प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज शर्मा को एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) एक्ट के तहत रायपुर विशेष अदालत का विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। अंबिकापुर में कमलेश जगदल्ला को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (Chhattisgarh Judge Transfer) और स्मिता रत्नावत को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) की जिम्मेदारी दी गई है।

अतिरिक्त जज रवि कुमार कश्यप हाईकोर्ट में बनाए गए ओएसडी (56 Civil Judge Posting)

सिविल जज सीनियर डिवीजन (Chhattisgarh Civil Judge) में सतीश कुमार खाखा को प्रतापपुर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) एवं प्रथम सिविल जज सीनियर डिवीजन मुंगेली नियुक्त किया गया है। वहीं, भगवान दास पनिका को प्रतापपुर, श्वेता पटेल को छुईखदान, ईशान व्यास को दुर्ग और नीलेश जगदल्ला को राजनांदगांव पदस्थ किया गया है। दुर्ग के द्वितीय अतिरिक्त जज रवि कुमार कश्यप को प्रतिनियुक्ति पर हाई कोर्ट में ओएसडी बनाया गया है। सिविल जज जूनियर डिवीजन संवर्ग के भी 7 जजों के तबादले किए गए हैं।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.