Rojgar Mela CG 2026 Latest Update: युवाओं को रोजगार देने छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल, 10 दिन के भीतर होगी 2000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 20000 से अधिक मिलेगी सैलरी / Image: AI Generated
रायपुर: Rojgar Mela CG 2026 Latest Update छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, रायपुर के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद द्वारा बुधवार, 19 अगस्त 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
Rojgar Mela CG 2026 Latest Update रोजगार मेले में निजी प्रतिष्ठान पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड रायपुर, ग्लोबल एच.आर. सॉल्यूशन एंड जॉब कंसल्टेंट लिमिटेड, दुर्ग तथा पैरी गंगा महाविद्यालय, मैनपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, सेल्स ऑफिसर, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव, एग्रीकल्चर ऑफिसर, सर्वेयर तथा सहायक प्राध्यापक (अंग्रेजी, भूगोल एवं राजनीति विज्ञान) सहित कुल 252 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें से पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड के लिए कुल 45 पद, ग्लोबल एच.आर. साल्यूशन एंड जांब कंसल्टेंट अंतर्गत 200 पद एवं पैरी गंगा महाविद्यालय मैनपुर के लिए 7 पद रिक्त है। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, बी.एससी., बी.एससी. (कृषि), बी.सी.ए., एम.सी.ए. तथा संबंधित विषय में स्नातकोत्तर, नेट, सेट एवं पीएचडी निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी दो पासपोर्ट आकार के फोटो, समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी मूल प्रमाण-पत्र एवं उनकी छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का ई-रोजगार पोर्टल अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य होगा। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद के दूरभाष क्रमांक 07706-241269 अथवा मोबाइल नंबर 93295-59607 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, धमतरी द्वारा 437 पदों पर भर्ती के लिए आगामी 10 अगस्त को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार कार्यालय, कम्पोजिट बिल्डिंग (कलेक्टर ऑफिस के पास), धमतरी में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आयोजित इस रोजगार मेला में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव, सेल्स ऑफिसर, बीमा सखी, इंश्योरेंस एडवाइजर, असिस्टेंट मैनेजर ट्रेनी, डिप्टी एडवाइजर, सुरक्षा गार्ड, ओटी टेक्निशियन, टीम लीडर, नर्सिंग स्टाफ, ट्रेनिंग ऑफिसर, सेल्स एग्जीक्यूटिव और काउंसलर जैसे विविध पदों पर भर्ती की जाएगी। इन रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, एग्रीकल्चर ग्रेजुएट, अन्य विषयों में स्नातक, नर्सिंग तथा ओटी टेक्निशियन उत्तीर्ण रखी गई है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार रोजगार मेला में शामिल होकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने सभी मूल शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्रों तथा उनकी छायाप्रतियों के साथ स्थल पर उपस्थित होकर सीधे साक्षात्कार में भाग लें।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद के तत्वाधान में 14 अगस्त 2026 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर में आयोजित रोजगार मेले में 03 नियोजकों द्वारा कुल 860 तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके अंतर्गत नियोजक पुस्कल एग्रोटेक लिमिटेड कमल विहार रायपुर द्वारा एकाउंटेट एवं एग्रीकल्चर ऑफिसर के 05-05 पद एवं सेल्स अधिकारी एवं सेल्स रिप्रेजेंटेशन के 30-30 पदों सहित कुल 70 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी तरह नियोजक ऐस इन्फोटेक्सिस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर के द्वारा स्मार्ट मीटर टेक्नीशियन के 520 पदों एवं सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस भिलाई के द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड पुरूष के 200, दो वर्ष अनुभवी सिक्यूरिटी सुपरवाईजर पुरूष 50 एवं सिक्यूरिटी गार्ड महिला के 20 पदों सहित कुल 270 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10वीं, 12वीं, आईटीआई उत्तीर्ण, बी.एस.सी. एग्रीकलचर, स्नातक, स्नातकोत्तर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी इस संबंध में अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन रोजगार विभाग की वेबसाईट erojgar.cg.gov.in तथा छत्तीसगढ़ रोजगार एप पर कर सकते हैं। इसके साथ ही रोजगार मेले में आवेदकों को अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी जिला रोजगार कार्यालय बालोद के दूरभाष क्रमांक 07749-299509 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 13 अगस्त 2026 दिन गुरूवार को रोजगार मेला का आयोजन प्रातः 11 से दोपहर 03 बजे से आई.टी.आई. कुलीपोटा जांजगीर चांपा में किया जायेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के चार नियोजक श्रमइन टैलेंट प्रा.लि. नोयडा, श्रीराम फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड जांजगीर, स्वतंत्र माईक्रो फाईनेन्स एवं कॉग्नीज़न्स मैनेजमेंट सर्विस, सूरत गुजरात शामिल होंगे। जिसमें टेक्नीशियन के 100 पद, फील्ड ऑफिसर 30, कलेक्शन ऑफिसर ऑफिसर 10, टू व्हीलर सेल्स फाइनेन्सर 10, पर्सनल लोन ऑफिसर 10, बिजनेस लोन ऑफिसर 10, कलेक्शन ऑफिसर 05, जनरल फाइनेंस ऑफिसर 10, फोरमेन 07, स्टील फिटर 50, कारपेटर 50, मेशन 07, कुक 10, हेल्पर 150 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। उक्त पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता जैसे 12वी, आई.टी.आई, डिप्लोमा आदि निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र जाजंगीर चांपा, बलौदा, अकलतरा, सक्ती, पामगढ़, डभरा, छत्तीसगढ़ राज्य रहेगा। कॉग्नीज़न्स मैनेजमेंट सर्विस का कार्यक्षेत्र सूरत गुजरात रहेगा। नियोजकों द्वारा वेतनमान न्यूनतम 10000 से 23830 रुपए निर्धारित की गई है।
आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी के नवीन भवन मे 10 अगस्त 2026 को सवेरे 10.30 बजे से अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से विद्युतकार, फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट, शीट मेटल वर्कर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, ट्रेक्टर मैकेनिक, प्लम्बर, कोपा एवं वेल्डर के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस मेले में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए आदर्श आद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी बिलासपुर में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकतें हैं।