Holi Harassment Case : होली पर मनचलों का खौफनाक कांड, युवती का रास्ता रोक की बदसलूकी, घर में मचाया उत्पात, पुलिस ने सरेआम ऐसे निकाली हेकड़ी
मध्य प्रदेश के कटनी में होली के दौरान युवती से छेड़छाड़, जबरन रंग लगाने और घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया …

Holi Harassment Case
- कटनी में होली के दौरान युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला।
- पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर इलाके में निकाला जुलूस।
- आरोपियों पर बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज।
कटनी : Holi Harassment Case मध्य प्रदेश के कटनी ज़िले में होली के दौरान घर में घुसकर मारपीट और उत्पात मचाने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। पुलिस ने होली के दिन युवती के साथ छेड़छाड़, जबरदस्ती रंग लगाने और घर में घुसकर मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला है।
जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर चाकू से मारने की धमकी
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला कटनी के रोशननगर इलाके का है। यहाँ रहने वाली एक युवती होली के दूसरे दिन शाम के वक्त वह अपने चाचा-चाची के घर होली खेलने जा रही थी। Madhya Pradesh Crime News इसी दौरान मनीष किराना स्टोर के सामने मोटरसाइकिल से आए सूरज रजक, देवा बंसल और पिन्टू बंसल ने उस पर जबरन रंग डाल दिया। जब युवती के भाई समीर ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की और चाकू से मारने की धमकी दी।
बीच बचाव करने आए परिवार के साथ भी मारपीट
इसके बाद युवती के चचेरे भाई आकाश चौधरी के साथ मुक्कों से मारपीट की। विवाद बढ़ने पर बीच-बचाव करने पहुंचे कुशवाहा परिवार के घर में आरोपी सूरज रजक, देवा बंसल, पिन्टू बंसल और अरमान खान ने घुसकर लात-घूंसों और प्लास्टिक पाइप से मारपीट की। MP Police News इस पूरे मामले में पीड़िता की शिकायत पर एन.के.जे. थाने में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस
इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक अन्य आरोपी वीर बंसल अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों का इलाके में जुलूस निकालते हुए सख्त संदेश दिया कि त्योहार के नाम पर कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Shajapur News: टीम इंडिया की जीत के जश्न के दौरान भड़की हिंसा, युवकों ने मस्जिद के पास फेंका ऐसा चीज, मचा बवाल, देखें वीडियो
- Silver Price Today: शादी के सीजन में आई राहत की खबर! सप्ताह के पहले दिन 5000 रुपये गिरा चांदी का भाव, जानें आपके शहर में आज क्या है ताजा रेट?
- CG Budget Session 2026: पूर्व सीएम और कांग्रेस विधायक के सवालों पर घिरे मंत्री दयाल दास, इस मुद्दे को लेकर पूछे सवाल तो नहीं दे पाए जवाब, देखें लाइव
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना होली के दौरान कटनी के रोशननगर इलाके में हुई।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Five Arrested in Katni for Harassment and Assault During Holi,
कटनी
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm