CG Budget Session 2026: पूर्व सीएम और कांग्रेस विधायक के सवालों पर घिरे मंत्री दयाल दास, इस मुद्दे को लेकर पूछे सवाल तो नहीं दे पाए जवाब, देखें लाइव

CG Budget Session 2026: पूर्व सीएम और कांग्रेस विधायक के सवालों पर घिरे मंत्री दयाल दास, इस मुद्दे को लेकर पूछे सवाल तो नहीं दे पाए जवाब, देखें लाइव

CG Budget Session 2026: पूर्व सीएम और कांग्रेस विधायक के सवालों पर घिरे मंत्री दयाल दास, इस मुद्दे को लेकर पूछे सवाल तो नहीं दे पाए जवाब, देखें लाइव

शह मात The Big Debate | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 9, 2026 / 01:14 pm IST
Published Date: March 9, 2026 11:50 am IST
HIGHLIGHTS
  • बजट सत्र में विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा हुई
  • बस्तर संभाग के 44,612 किसान धान बेचने से वंचित रहे
  • मंत्री दयाल दास बघेल कई सवालों का जवाब नहीं दे पाए, विपक्ष ने घेरा

रायपुर: CG Budget Session 2026 होली की छुट्टी के बाद आज फिर से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। सत्र के दौरान आज से बजट की अनुदान मांगों पर विभागवार चर्चा हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण विभागों के कामकाज और बजट को लेकर बहस हुई।

CG Budget Session 2026 LIVE सदन में प्रश्नकाल के दौरान आज बस्तर संभाग में इस साल हुई धान खरीदी को लेकर मुद्दा गरमाया। विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने जानकारी दी कि इस साल बस्तर संभाग के 44,612 किसान धान बेचने से वंचित रह गए। इस मुद्दे पर कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने सवाल किया कि इन किसानों में कितने वन अधिकार पट्टा धारक हैं, कितने किसान ऋणी हैं और कितने अऋणी किसान हैं।

उनके इस सवाल कर जवाब मंत्री दयाल दास बघेल नहीं दे पाए। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर कितने किसानों से धान का समर्पण कराया गया है? इस सवाल का जवाब भी मंत्री दयाल दास बघेल नहीं दे पाए।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।