Silver Price Today: शादी के सीजन में आई राहत की खबर! सप्ताह के पहले दिन 5000 रुपये गिरा चांदी का भाव, जानें आपके शहर में आज क्या है ताजा रेट?

Silver Price Today: आज सोमवार, 09 मार्च को दिल्ली बुलियन मार्केट में चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई है। पिछले दिनों की तुलना में कीमत 5,000 रुपये तक कम होकर अब 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है।

Silver Price Today: शादी के सीजन में आई राहत की खबर! सप्ताह के पहले दिन 5000 रुपये गिरा चांदी का भाव, जानें आपके शहर में आज क्या है ताजा रेट?

(Silver Price Today/ Image Credit: Pixabay)

Modified Date: March 9, 2026 / 01:37 pm IST
Published Date: March 9, 2026 12:11 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2,80,000 रुपये।
  • चेन्नई और हैदराबाद में चांदी 2,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम।
  • मिडिल ईस्ट तनाव के बावजूद भारत में चांदी के दाम नीचे आए।

नई दिल्ली: Silver Price 09 March 2026: आज सोमवार 09 मार्च को दिल्ली के बुलियन मार्केट में चांदी के भाव में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। पिछले दिनों की तुलना में कीमत 5,000 रुपये तक फिसलकर 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है। बीते सप्ताह चांदी की कीमत में लगभग 10,000 रुपये की कमी दर्ज की गई थी। यह गिरावट खरीदारों और निवेशकों के लिए अच्छा अवसर माना जा रहा है।

दिल्ली में आज चांदी के दाम रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

वजन आज की कीमत (₹) कल की कीमत (₹) बदलाव
1 ग्राम ₹280 ₹285 – ₹5
8 ग्राम ₹2,240 ₹2,280 – ₹40
10 ग्राम ₹2,800 ₹2,850 – ₹50
100 ग्राम ₹28,000 ₹28,500 – ₹500
1000 ग्राम (1 किलोग्राम) ₹2,80,000 ₹2,85,000 – ₹5,000

प्रमुख शहरों में चांदी का भाव

वहीं, अगर देश के प्रमुख शहरों में 1 किलोग्राम चांदी के भाव की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, भोपाल, लखनऊ और चंडीगढ़ में 2,80,000 रुपये और 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,800 रुपये हो गई है। जबकि चेन्नई और हैदराबाद में चांदी की कीमत थोड़ी अधिक होकर 2,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। यदि 10 ग्राम की कीमत देखें तो इन दोनों शहरों में 2,900 रुपये है।

9 मार्च 2026 को प्रमुख शहरों में चांदी का भाव (1 किलोग्राम)

शहर 1 किलोग्राम चांदी का भाव (₹)
दिल्ली 2,80,000
मुंबई 2,80,000
अहमदाबाद 2,80,000
चेन्नई 2,90,000
कोलकाता 2,80,000
हैदराबाद 2,90,000
जयपुर 2,80,000
भोपाल 2,80,000
लखनऊ 2,80,000
चंडीगढ़ 2,80,000

मिडिल ईस्ट तनाव का असर

हालांकि भारत में चांदी की कीमतें गिर रही हैं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी का भाव करीब 83.40 डॉलर प्रति औंस पर है। मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव इस स्थिति का मुख्य कारण है। यह संघर्ष 28 फरवरी 2026 को शुरू हुआ, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर एयर स्ट्राइक की। इसके तुरंत बाद ईरान ने भी जवाबी मिसाइल और ड्रोन हमले किए।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में चांदी की कीमतें

दिनांक 10 ग्राम (₹) 100 ग्राम (₹) 1 किलोग्राम (₹)
09 मार्च 2026 ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000 (-5,000)
08 मार्च 2026 ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000 (0)
07 मार्च 2026 ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000 (0)
06 मार्च 2026 ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000 (0)
05 मार्च 2026 ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000 (0)
04 मार्च 2026 ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000 (-10,000)
03 मार्च 2026 ₹2,950 ₹29,500 ₹2,95,000 (-20,000)
02 मार्च 2026 ₹3,150 ₹31,500 ₹3,15,000 (+20,000)
01 मार्च 2026 ₹2,950 ₹29,500 ₹2,95,000 (0)
28 फ़रवरी 2026 ₹2,950 ₹29,500 ₹2,95,000 (+10,000)

खरीदारों के लिए सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि चांदी की कीमतों में गिरावट खरीदने का अवसर दे सकती है। हालांकि, मिडिल ईस्ट का तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार की तेजी पर नजर रखना जरूरी है। खरीदार एवं निवेशक चांदी की कीमतों में स्थिरता और मांग के आधार पर अपने निवेश निर्णय ले सकते हैं। इस समय बाजार में बदलाव तेजी से हो सकता है, इसलिए सतर्क रहना भी जरूरी है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।