BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Katni Crime News: खून का रिश्ता हुआ शर्मसार! बेटे ने अपने ही पिता का कर दिया ये हाल, आरोपी की हरकत से पूरा गांव सदमे में

कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी ज़िले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र के ग्राम इटोरा में पारिवारिक विवाद से तंग आकर …

Katni Crime News

Katni Crime News

Sneha Singh
Published: 12 Dec 2025 | 6:26 pmModified: 12 Dec 2025 | 6:26 pm
HIGHLIGHTS
  1. कटनी के इटोरा गांव में पुत्र ने पिता की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या की।
  2. मृतक के सिर और कनपटी पर कई गहरे घाव पाए गए, शव पीएम के लिए भेजा गया।
  3. आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था।

कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी ज़िले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र के ग्राम इटोरा में पारिवारिक विवाद से तंग आकर एक पुत्र ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजा। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

कुल्हाड़ी से की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला इटोरा गांव का है। बरही थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि 61 वर्षीय विष्णु उर्फ बिच्छू कोल का खून से लथपथ शव घर की परछी में मिला था। मृतक के सिर और कनपटी पर कुल्हाड़ी से किए गए कई गहरे घाव पाए गए, जिससे स्पष्ट है कि हत्या बड़ी बेरहमी से की गई।

लंबे समय से था पारिवारिक विवाद

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजा और हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि वारदात के बाद से मृतक का बेटा संजय कोल लापता था, जिस पर हत्या का संदेह था। उसकी तलाश की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। परिवार में पिता-पुत्र के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतक के पांच बेटे और दो बेटियां हैं। घटना के समय घर पर केवल संजय कोल, जो पैर से दिव्यांग है, मौजूद था। पुलिस ने इस मामले में धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है।

इन्हे भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह मामला कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र के ग्राम इटोरा का है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Son Kills Father with Axe Over Family Dispute

शहर की खबरें
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

30 Sept 2026 | 3:59 pm
सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब

Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब

30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत

Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत

30 Sept 2026 | 2:09 pm
Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप

30 Sept 2026 | 1:53 pm