Katni Suicide News: पत्नी के साथ दोस्त कर रहा था ये गन्दा काम, फिर CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट ने खोले राज
Katni Suicide News: पत्नी के साथ दोस्त कर रहा था ये गन्दा काम, फिर CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट ने खोले राज

Katni Suicide News, Katni CRPF suicide case, Nilesh Garg suicide news, Katni mental harassment case, CRPF jawan suicide Sukma, Sukma CRPF jawan news, AI photo blackmail Katni, Katni cyber crime update, Katni police investigation, Nilesh Garg CRPF news, Katni shocking suicide case, CRPF jawan death Sukma, Madhya Pradesh CRPF jawan news, Katni emotional family response, CRPF suicide due to blackmail, Katni crime news update
- AI से एडिटेड फोटो बनी मौत की वजह,
- CRPF जवान ने खुद को मारी गोली,
- दोस्त की ब्लैकमेलिंग से टूटा जवान,
कटनी: Katni Suicide News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित ज़िला सुकमा में पदस्थ कटनी निवासी सीआरपीएफ हवलदार नीलेश गर्ग निवासी शिवाजी नगर गली नंबर-10 ने सोमवार रात ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफ़ल AK-47 से ख़ुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामले में सनसनीखेज़ खुलासा हुआ है। दरअसल नीलेश के बेहद क़रीबी दोस्त सोनल बिल्लियां उनकी पत्नी को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। वह न केवल परेशान कर रहा था बल्कि एआई तकनीक से कुछ फ़ोटो एडिट कर उन्हें नीलेश तक पहुँचाया। इस हरकत से आहत होकर हवलदार टूट गए और आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।
Katni Suicide News: मृतक के पिता ललित गर्ग ने बताया कि उन्हें उनके बड़े बेटे ने रात लगभग 11 बजे फोन पर बताया कि नीलेश गर्ग की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि सीआरपीएफ अधिकारियों ने उन्हें किसी भी बात की सूचना नहीं दी है। उन्हें यह भी नहीं मालूम कि नीलेश के साथ क्या हुआ। एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि परिजनों और मृतक की पत्नी से पूछताछ में पूरा मामला सामने आया। ब्लैकमेलिंग और एडिटेड फ़ोटो के कारण ही नीलेश मानसिक तनाव में थे। पुलिस ने आरोपी दोस्त सोनल बिल्लियां को हिरासत में लेकर मोबाइल, फ़ोटो और मैसेज की जाँच शुरू कर दी है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि जो फ़ोटो एडिट की गई हैं, वे किस संदर्भ में हैं और क्या संदेश भेजे गए हैं, इसकी जाँच जारी है।
Katni Suicide News: नीलेश की आत्महत्या की ख़बर मिलते ही पत्नी पूर्णिमा गर्ग, माँ माया देवी और 10 वर्षीय बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार नीलेश सुकमा में अकेले रहकर ड्यूटी कर रहे थे जबकि पत्नी अधिवक्ता होने के कारण कभी कटनी और कभी इंदौर में बेटे के साथ रहती थीं। कुछ माह पहले ही बेटे का प्रवेश इंदौर में कराया गया था। मामले की शुरुआत में यह सूचना फैली थी कि नीलेश नक्सली हमले में शहीद हुए हैं लेकिन सीआरपीएफ अधिकारियों की पुष्टि के बाद सच्चाई सामने आई कि उन्होंने ख़ुदकुशी की है। उनके पास से एक सुसाइड नोट मिलने की भी बात सामने आ रही है। फ़िलहाल कटनी कोतवाली पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ़्तार कर आगे की जाँच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Katni Suicide News: Friend was doing this dirty thing with his wife
कटनी
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm