BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Katni Crime News: स्टेटस पर भाभी की तस्वीर देख पड़ोसी करता था ऐसी हरकत! विरोध करते ही माँ के साथ घर में घुसकर किया ऐसा कांड, फिर जो हुआ…

Katni Crime News कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मोबाइल स्टेटस पर पड़ोसियों द्वारा की गई अश्लील टिप्पणियों के कारण एक …

Katni Crime News:

Katni Crime News:

Sneha Singh
Published: 28 Dec 2025 | 1:36 pmModified: 28 Dec 2025 | 1:37 pm
HIGHLIGHTS
  1. मोबाइल स्टेटस पर अश्लील टिप्पणियों के विरोध के कारण सलमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।
  2. आरोपी शिवम चौधरी, उसका भाई और माँ सलमा पर मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में फरार।
  3. परिजन और ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा, यानी फांसी की मांग कर रहे हैं।

Katni Crime News कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मोबाइल स्टेटस पर पड़ोसियों द्वारा की गई अश्लील टिप्पणियों के कारण एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने महिला का शव उतरवाकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है।

अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर कर दी पिटाई

Katni Crime News मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कटरिया का है। मृतिका की पहचान सलमा के रूप में हुई है। सलमा ने अपने मोबाइल स्टेटस पर अपनी फोटो लगाई थी। इसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाला शिवम चौधरी लगातार उस पर अश्लील टिप्पणियां करता था। सलमा ने जब इसका विरोध करते हुए शिवम को डांटा, तो इस बात से नाराज शिवम उसके घर जा पहुँचा और पूरे परिवार के साथ मारपीट करने लगा। कुछ ही देर में शिवम की माँ और भाई भी मौके पर पहुँचे और तीनों ने मिलकर सलमा के साथ गाली-गलौज, अभद्र भाषा और मारपीट की।

सार्वजनिक अपमान नहीं सहन कर पाई सलमा

Katni Crime News सार्वजनिक रूप से अपमान, अश्लील शब्दों और मारपीट से सलमा मानसिक रूप से टूट गई। आरोप है कि इसी मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर सलमा ने घर के अंदर खुद को बंद कर पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर सलमा की माँ, चाची और अन्य परिजन जब घर पहुँचे, तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। सलमा को फांसी पर लटका देख परिजनों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

आरोपियों के खिलाफ फांसी की मांग

Katni Crime News घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण सलमा के घर के बाहर जमा हो गए। सूचना मिलते ही ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने फांसी पर लटकी सलमा के शव को उतरवाकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतिका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शिवम चौधरी, उसके भाई और उसकी माँ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

परिजनों का आरोप है कि आरोपियों की लगातार बेइज्जती, अश्लील गालियां और मारपीट ही सलमा की आत्महत्या का कारण बनी। फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद गाँव में आक्रोश का माहौल है और पीड़ित परिवार आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहा है।Katni Crime News

इन्हे भी पढ़े

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह घटना मध्य प्रदेश के कटनी जिले, ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कटरिया में हुई।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Katni Woman Commits Suicide Over Obscene Comments

शहर की खबरें
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

30 Sept 2026 | 3:59 pm
सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब

Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब

30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत

Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत

30 Sept 2026 | 2:09 pm
Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप

30 Sept 2026 | 1:53 pm