BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Kabirdham District Mahila Thana: ये है जिले का पहला महिला थाना.. गृहमंत्री विजय शर्मा ने किया लोकार्पण, विधायक भावना बोहरा भी रही मौजूद..

विधायक ने यह भी कहा कि अक्सर महिलाएं पुरुष पुलिस स्टाफ के सामने अपनी समस्याओं को खुलकर व्यक्त करने से हिचकिचाती हैं। महिला थाना खुलने से उन्हें अपनी बात साझा …

Kabirdham District Mahila Thana Inauguration

Kabirdham District Mahila Thana Inauguration

satya prakash
Published: 16 Jan 2025 | 11:17 pmModified: 16 Jan 2025 | 11:17 pm

Kabirdham District Mahila Thana Inauguration : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान कवर्धा नगर में एक नई शुरुआत की। उन्होंने कवर्धा सीटी कोतवाली थाना परिसर में प्रदेश के पहले महिला थाना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य सरकार की महिलाओं के प्रति प्रतिबद्धता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

Read More: CG Compressed biogas plant: कोरबा समेत इन 6 जिलों को साय सरकार की सौगात.. जल्द की जाएगी कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्र की स्थापना, गेल और बीपीसीएल करेगा बड़ा निवेश

पांच जिलों में महिला थानों की योजना

छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने, उन्हें न्याय प्रदान करने और अपराधों पर नियंत्रण के उद्देश्य से राज्य के पांच जिलों में महिला थानों की स्थापना की घोषणा की है। इस पहल की शुरुआत कबीरधाम जिले से हुई, जहां पहला महिला थाना शुरू किया गया है।

गृहमंत्री ने दी जानकारी

Kabirdham District Mahila Thana Inauguration : गृहमंत्री विजय शर्मा ने उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि महिलाओं को कानूनी सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पांच महिला थानों को स्वीकृति दी गई है और अन्य जिलों में भी जल्द ही इनका संचालन शुरू होगा। इस थाने में एक सब-इंस्पेक्टर सहित 23 महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

विधायक ने व्यक्त की खुशी

कार्यक्रम में उपस्थित विधायक भावना बोहरा ने महिला थाना स्थापित होने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह पहल जिले की महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी। अब कूकदूर या रेगाखार जैसे दूरस्थ क्षेत्रों की महिलाएं भी न्याय की उम्मीद कर सकेंगी।

Read Also: Police-Naxalite Encounter Update: बस्तर के जंगल में 17 माओवादी ढेर.. बड़े पैमाने पर ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद, 1100 से ज्यादा जवान ऑपरेशन में शामिल..

महिलाओं के लिए विशेष सुविधा

Kabirdham District Mahila Thana Inauguration : विधायक ने यह भी कहा कि अक्सर महिलाएं पुरुष पुलिस स्टाफ के सामने अपनी समस्याओं को खुलकर व्यक्त करने से हिचकिचाती हैं। महिला थाना खुलने से उन्हें अपनी बात साझा करने का एक सुरक्षित और अनुकूल वातावरण मिलेगा। यह कदम महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता और उनकी सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस नई पहल से महिलाओं को न्याय और सुरक्षा देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और मजबूत कदम बढ़ाया है।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: महिला थाना एक विशेष प्रकार का पुलिस थाना है जहां केवल महिलाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई और कार्रवाई की जाती है। यहां महिला पुलिसकर्मी नियुक्त होती हैं, ताकि महिलाएं अपनी शिकायतें बिना झिझक दर्ज करा सकें।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Kabirdham District Mahila Thana Inauguration, Home Minister Vijay Sharma and Bhavna Bohra were present

शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm