Public Holidays in June 2026: बकरीद के बाद प्रशासन ने किया एक और सार्वजनिक अवकाश का ऐलान, 1 जून को रहेगी छुट्टी, सरकारी कर्मचारियों की हो गई चांदी
Public Holidays in June 2026: बकरीद के बाद प्रशासन ने किया एक और सार्वजनिक अवकाश का ऐलान, 1 जून को रहेगी छुट्टी, सरकारी कर्मचारियों की हो गई चांदी

Public Holidays in June 2026: बकरीद के बाद प्रशासन ने किया एक और सार्वजनिक अवकाश का ऐलान, 1 जून को रहेगी छुट्टी, सरकारी कर्मचारियों की हो गई चांदी / Image: AI generated
- 1 जून 2026 को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित
- 30 मई शाम 5 बजे से शराब दुकानें बंद रहेंगी
- निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आदेश जारी किया
कवर्धा: Public Holidays in June 2026 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर गोपाल वर्मा द्वारा उप निर्वाचन 2026 के तहत मतदान को ध्यान में रखते हुए 01 जून 2026 को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
1 जून को सार्वजनिक अवकाश
Public Holidays in June 2026 जारी आदेश के अनुसार नगरपंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष पद तथा ग्राम पंचायत उड़ियाखुर्द के वार्ड क्रमांक-08 एवं ग्राम पंचायत पोलमी के वार्ड क्रमांक-14 के रिक्त पंच पदों के लिए 01 जून को मतदान कराया जाएगा। इन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस पर सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश प्रभावशील रहेगा। निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अवकाश घोषित किया गया है।
जिल कलेक्टर ने जारी किया आदेश
यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन में जारी किया गया है, ताकि संबंधित क्षेत्रों के मतदाता अपने मताधिकार का सुगमता से उपयोग कर सकें। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें
वहीं, कलेक्टर गोपाल वर्मा ने निर्वाचन आयोग एवं छत्तीसगढ़ शासन आबकारी विभाग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आमध्उप निर्वाचन 2026 के तहत मतदान एवं मतगणना दिवस को दृष्टिगत रखते हुए जिला कबीरधाम अंतर्गत नगर पंचायत सहसपुर लोहारा क्षेत्र में संचालित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों को बंद रखने हेतु “शुष्क अवधिध्शुष्क दिवस” घोषित किया गया है।
जारी आदेशानुसार नगर पंचायत सहसपुर लोहारा क्षेत्र की देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें मतदान दिवस 01 जून 2026 के 48 घंटे पूर्व अर्थात 30 मई 2026 की शाम 5 बजे से मतदान समाप्ति तक बंद रहेंगी। इसके अतिरिक्त मतगणना दिवस 04 जून 2026 को मतगणना समाप्ति तक भी संबंधित मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। यदि आवश्यक हुआ तो 02 जून 2026, मंगलवार को खंड मुख्यालय पंडरिया में होने वाली मतगणना के दौरान पंडरिया एवं सहसपुर लोहारा क्षेत्र की मदिरा दुकानें भी बंद रखी जाएंगी। खण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना (यदि आवश्यक हो) दिनांक 02 जून 2026 दिन - मंगलवार को खण्ड मुख्यालय पंडरिया में संचालित देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान पंडरिया एवं खण्ड मुख्यालय स. लोहारा में संचालित देशीध्विदेशी मदिरा दुकान स. लोहारा को बंद रखी जाएंगी। शुष्क अवधि के दौरान किसी भी होटल, रेस्टोरेंट, क्लब अथवा अन्य प्रतिष्ठानों में मदिरा विक्रय एवं परोसने की अनुमति नहीं होगी। आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर आबकारी अधिनियम एवं प्रचलित नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें
- Banda Road Accident: सड़क पर मचा तांडव! चंद मिनटों में बदल गया पूरा माहौल, नहीं समझ पाए सड़क किनारे खड़े लोग, देखते ही देखते खत्म हो गई कई जिंदगियां
- Lizard in Chicken Curry BHU : BHU मेस का खौफनाक सच, चिकन करी के नाम पर परोसा जा रहा था 'जहर'! थाली में तैरती मिली ये चीज, मच गया हड़कंप
- Gold Price 28 May 2026: सोना हुआ इतना सस्ता कि लोग रह गए दंग! 1.46 लाख से नीचे आया एक तोले का भाव, जानिए आपके शहर में क्या है 18K, 22K और 24K गोल्ड का नया रेट
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उप निर्वाचन 2026 के तहत मतदान प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Public Holidays in June 2026; District Administration Announces Public Holiday on June 1, 2026
कवर्धा
और भी पढ़ें ›
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm