Milk Price Hike in Odisha: राज्य में बढ़ गए दूध के दाम.. भाजपा सरकार का बड़ा फैसला, इस तारीख से लागू होंगी नई कीमतें, जानें हर लीटर पर कितना इजाफा

ओडिशा स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन (OMFED) राज्य की प्रमुख डेयरी सहकारी संस्था है। OMFED रोजाना करीब 6.70 लाख लीटर दूध खरीदती है। यह दूध करीब 3.24 लाख किसानों से 4,455 दुग्ध सहकारी समितियों के जरिए खरीदा जाता है।

Milk Price Hike in Odisha: राज्य में बढ़ गए दूध के दाम.. भाजपा सरकार का बड़ा फैसला, इस तारीख से लागू होंगी नई कीमतें, जानें हर लीटर पर कितना इजाफा

Rs 2 per liter hike in milk prices in Odisha || Image- IBC24 News File

Modified Date: September 8, 2026 / 09:30 pm IST
Published Date: September 8, 2026 9:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ओडिशा में दूध खरीद कीमत बढ़ी
  • 11 सितंबर से नई दरें होंगी लागू
  • 3 लाख से ज्यादा किसानों को फायदा

Rs 2 per liter hike in milk prices in Odisha: भुवनेश्वर: ओडिशा की माझी सरकार ने राज्य के दूध उत्पादक किसानों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने किसानों से खरीदे जाने वाले दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर इजाफे का फैसला लिया है। नई दरें 11 सितंबर से लागू होंगी। सरकार के इस फैसले से राज्य के 3 लाख से ज्यादा डेयरी किसानों को फायदा मिलेगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

किसानों को होगी अतिरिक्त आमदनी

पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री गोकुलानंद मल्लिक ने बताया कि दूध की खरीद कीमत बढ़ने से किसानों को दूध उत्पादन से अतिरिक्त आमदनी होगी। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर होने के साथ राज्य के डेयरी क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी।

Rs 2 per liter hike in milk prices in Odisha: गौरतलब है कि, सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब डेयरी से जुड़े कारोबार की लागत लगातार बढ़ रही है। किसानों को पशु चारा, भूसा, पशुओं की दवाइयों, इलाज और दूध के ट्रांसपोर्ट पर पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। ऐसे में दूध के खरीद की कीमत बढ़ने से किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पहले हुई थी एक रुपये की बढ़ोतरी

ओडिशा स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन (OMFED) राज्य की प्रमुख डेयरी सहकारी संस्था है। OMFED रोजाना करीब 6.70 लाख लीटर दूध खरीदती है। यह दूध करीब 3.24 लाख किसानों से 4,455 दुग्ध सहकारी समितियों के जरिए खरीदा जाता है। इससे पहले मई में भी OMFED ने दूध खरीद की कीमत में 1 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद गाय के दूध की खरीद दर 39.05 रुपये प्रति लीटर हो गई थी।

इन्हें भी पढ़ें:

नोटबुक विनिर्माताओं का सरकार से न्यूनतम आयात मूल्य लगाने का आग्रह, आसियान की खेप से नुकसान

पुणेः खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरियों के लिए 1,000 से अधिक फर्जी प्रमाणपत्र बनाए, दो गिरफ्तार

खेलमंत्री मांडविया ने हॉकी विश्व कप में प्रदर्शन की समीक्षा बैठक में कहा, हार को भुलाकर आगे बढें

सरकार को एथनॉल-मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम में लचीला रुख अपनाने की जरूरत: इक्रियर रिपोर्ट

जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown