CM Yogi Latest News: ‘हनुमान अंश’ की टीम ने CM योगी से की मुलाकात, गुरु गोरखनाथ से जुड़े दृश्यों ने मोहा मन, कलाकारों को दी शुभकामनाएं
‘हनुमान अंश’ की टीम ने CM योगी से की मुलाकात, गुरु गोरखनाथ से जुड़े दृश्यों ने मोहा मन, Team of 'Hanuman Ansh' met CM Yogi
लखनऊः Hanuman Ansh: फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। टीम में फिल्म के निर्माता, निर्देशक व सभी प्रमुख कलाकार शामिल रहे। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और मुख्य अभिनेता शोभिनव ने सीएम योगी को फिल्म के विषय और इसकी आध्यात्मिक पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरु गोरखनाथ जी की पावन पंक्तियों और नाथ संप्रदाय से जुड़े फिल्म के अहम दृश्यों को देखा।
Hanuman Ansh: निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि फिल्म में परम पूज्य बाबा नीब करौरी और नाथ संप्रदाय के सिद्ध संतों की ऐतिहासिक मुलाकातों का विशेष चित्रण किया गया है। शोध बताते हैं कि अपने शुरुआती दौर में बाबा नीब करौरी लंबे समय तक नाथ संप्रदाय के संतों के सान्निध्य में रहे थे, जहां से उन्होंने दिव्य आध्यात्मिक ऊर्जा और शक्तियों को ग्रहण किया था। सीएम योगी ने फिल्म एवं इसके निर्माण से जुड़े सभी सदस्यों के प्रयासों को सराहा और अपनी शुभकामनाएं भी दीं। गौरतलब है कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ प्रसिद्ध संत बाबा नीब करौरी (नीम करौली बाबा) के जीवन और उनकी हनुमान भक्ति पर आधारित है। कम बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों का भारी समर्थन मिल रहा है।
- Patna Road Accident News:डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार SUV, दंपती समेत इतने लोगों की मौके पर हुई मौत, सड़क पर मची अफरा-तफरी
- Old Pension Scheme: OPS पर फिर गरमाया मुद्दा! इन कर्मचारियों के लिए उठ रही पुरानी पेंशन की मांग, जानें किसे मिल सकता है बड़ा फायदा?
- Yogi Government Rural Development: योगी सरकार की नई पहल, गांवों की सड़कें होंगी दुरुस्त, समय पर पूरी होंगी पेयजल योजनाएं
- Uttar Pradesh textile hub: टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत, CM योगी ने हथकरघा बुनकर समृद्धि योजना का किया शुभारंभ, बोले- कारीगर सिर्फ सप्लायर नहीं
- Tecno Spark Go 3 Pro: सिर्फ 2,666 रुपए महीने की EMI और हाथ में आएगा 12GB रैम वाला फोन, फीचर्स देखकर आप भी कहेंगे- इतना सस्ता कैसे?
- Sangeet Som On Akhilesh Yadav: ‘मुजफ्फरनगर में हिंदू कट रहे थे, अखिलेश सैफई में डांस देख रहे थे’, संगीत सोम ने सपा अध्यक्ष पर फिर साधा निशाना

Facebook


