Kaushambi Lady Constable Death: आत्महत्या या हादसा?.. थाने में पहरा दे रही महिला कॉन्स्टेबल की रायफल से चली गोली, जबड़ा चीरकर बाहर, मौत

बताया जा रहा है कि, 26 साल की महिला कॉन्स्टेबल घटना के दौरान थाने की पहरेदारी कर रही थी। कुर्सी पर बैठते समय अचानक उसकी राइफल का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। बुलेट गले को चीरते हुए जबड़े को फाड़कर निकल गई। थाने में फायरिंग होते ही अफरा-तफरी मच गई।

Kaushambi Lady Constable Death: आत्महत्या या हादसा?.. थाने में पहरा दे रही महिला कॉन्स्टेबल की रायफल से चली गोली, जबड़ा चीरकर बाहर, मौत

Kaushambi Lady Constable Death || Image- IBC24 News File

Modified Date: September 8, 2026 / 07:22 pm IST
Published Date: September 8, 2026 7:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कौशाम्बी महिला थाने में कॉन्स्टेबल की मौत
  • पहरेदारी के दौरान राइफल से गोली चली
  • जून में महिला कॉन्स्टेबल ने ड्यूटी ज्वाइन की

Kaushambi Lady Constable Death: कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला आरक्षक की गोली लगने से दर्दनाक मौत हो गई है। हैरानी की बात यह है कि गोली किसी और के बन्दूक से नहीं बल्कि खुद महिला आरक्षक के ही बन्दूक से चली है। मृत महिला कॉन्स्टेबल का नाम प्रियंका यादव है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि, 26 साल की महिला कॉन्स्टेबल घटना के दौरान थाने की पहरेदारी कर रही थी। कुर्सी पर बैठते समय अचानक उसकी राइफल का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। बुलेट गले को चीरते हुए जबड़े को फाड़कर निकल गई। थाने में फायरिंग होते ही अफरा-तफरी मच गई। साथी पुलिसकर्मियों ने कॉन्स्टेबल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना मंगलवार सुबह 10:30 बजे शहर के महिला थाने में हुई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

जून में ज्वाइन की थी ड्यूटी

Kaushambi Lady Constable Death: महिला सिपाही गाजीपुर के दूल्हापुर क्षेत्र के सिखरी गांव की रहने वाली थी। पिता का नाम रविंद्रनाथ यादव है। 3 महीने पहले ही उसकी ट्रेनिंग पूरी हुई थी। उसकी पहली पोस्टिंग कौशांबी के महिला थाने में हुई थी। जून के आखिरी सप्ताह में प्रियंका ने महिला थाने में जॉइन किया था।

इन्हें भी पढ़ें:

नोटबुक विनिर्माताओं का सरकार से न्यूनतम आयात मूल्य लगाने का आग्रह, आसियान की खेप से नुकसान

पुणेः खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरियों के लिए 1,000 से अधिक फर्जी प्रमाणपत्र बनाए, दो गिरफ्तार

खेलमंत्री मांडविया ने हॉकी विश्व कप में प्रदर्शन की समीक्षा बैठक में कहा, हार को भुलाकर आगे बढें

सरकार को एथनॉल-मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम में लचीला रुख अपनाने की जरूरत: इक्रियर रिपोर्ट

जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown