Vande Bharat: पैलेट गन पर सियासी जंग! जंतर-मंतर की लड़ाई… राहुल के धरने पर आई, क्या कांग्रेस सांसद के पैलेट वाले दांव से बढ़ेगा सियासी तनाव?
Rahul Gandhi Today Protest News: राहुल गांधी सं पुलिस स्टेशन में पैलेट गन पीड़ित और परिवार के साथ पहुंचे और FIR की मांग पर अड़ गए।
- राहुल गांधी ने आज फिर से सरकार और प्रशासन को असहज कर दिया।
- राहुल सुबह से जंतर मंतर में पैलेट गन चलाने का मुद्दा उठाते रहे।
- राहुल पैलेट गन पीड़ित और परिवार के साथ पहुंचे और धरने पर बैठ गए थे।
Rahul Gandhi Today Protest News: नई दिल्ली: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज फिर से सरकार और प्रशासन को असहज कर दिया। राहुल सुबह से जंतर मंतर में पैलेट गन चलाने का मुद्दा उठाते रहे। संसद मार्ग वाले पुलिस स्टेशन में राहुल पैलेट गन पीड़ित और उनके परिवार के साथ पहुंचे और गोली चलाने वाले के खिलाफ FIR की मांग पर अड़ गए। कहा कि जब तक FIR नहीं होगी..तब तक वहां से नहीं हटेंगे ये कहकर राहुल धरने पर बैठ गए।
इस पर बीजेपी ने सवाल उठाए। स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल कभी पुलिस पर हमले के खिलाफ क्यों नहीं बोलते हैं। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि यह प्रदर्शन छात्रों या न्याय के लिए नहीं, बल्कि राजनीतिक हताशा और मीडिया का ध्यान खींचने के लिए है।
Rahul Gandhi Today Protest News: राहुल का आरोप है कि 20 जुलाई के प्रदर्शन में साहिल पैलेट गन से घायल हुए। 14 अगस्त को उन्होंने दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन उन्हें शिकायत की कॉपी ही नहीं मिली। 17 अगस्त को ईमेल और फोन से भी शिकायत पर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। कुल मिलाकर राहुल गांधी जंतर मंतर में पैलेट गन चलने के मुद्दे पर अब भी अड़े हैं। पहले सदन में मानसून सत्र के दौरान और अब सड़क पर इस मुद्दे पर डटे हुए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: स्कूलों में अव्यवस्था-मनमानी Gen-अल्फा ने मुट्ठियां तानी! आंदोलन के लिए सड़कों पर उतर रहे बच्चें, आखिर क्यों उबल रहा Gen-अल्फा का गुस्सा?
- शह मात The Big Debate: नमाज Vs हनुमान चालीसा.. धार में विवाद जारी!… फिर आमने-सामने आए हिंदू और मुस्लिम पक्ष, क्या धार में फिर बढ़ेगा तनाव?
- Kanpur UP Rise Program: ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बन रहे युवा, यूपी राइज कार्यक्रम में 12 टीमों ने प्रस्तुत किए इनोवेटिव स्टार्टअप आइडियाज, जानिए किसने मारी बाजी

Facebook


