शह मात The Big Debate: स्कूलों में अव्यवस्था-मनमानी Gen-अल्फा ने मुट्ठियां तानी! आंदोलन के लिए सड़कों पर उतर रहे बच्चें, आखिर क्यों उबल रहा Gen-अल्फा का गुस्सा?

CG Gen Z and Gen Alpha Protest News: देश में चली छात्र और युवा आदोंलन की हवा के असर से छत्तीसगढ़ भी अछूता नहीं है।

शह मात The Big Debate: स्कूलों में अव्यवस्था-मनमानी Gen-अल्फा ने मुट्ठियां तानी! आंदोलन के लिए सड़कों पर उतर रहे बच्चें, आखिर क्यों उबल रहा Gen-अल्फा का गुस्सा?

CG Gen Z and Gen Alpha Protest News/Image Credit: IBC24

Modified Date: August 21, 2026 / 11:43 pm IST
Published Date: August 21, 2026 11:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छात्र और युवा आदोंलन की हवा के असर से छत्तीसगढ़ भी अछूता नहीं है।
  • अपने हक और सुविधा के लिए जेन जी और जेन अल्फा को सड़क पर उतरना पड़ा है।
  • आंदोलन पर सरकार का दावा है कि समस्याओं पर विभाग और सरकार संज्ञान लाकर फौरन एक्शन ले रही है।

CG Gen Z and Gen Alpha Protest News: रायपुर: देश में चली छात्र और युवा आदोंलन की हवा के असर से छत्तीसगढ़ भी अछूता नहीं है। कहीं शिक्षकों की कमीं, कहीं बदहाल स्कूल भवन तो कहीं पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव, नतीजा अपने हक और सुविधा के लिए जेन जी और जेन अल्फा को सड़क पर उतरना पड़ा है। शुक्रवार को रायपुर में सैंकड़ों NSUI कार्यकर्ताओं ने डायपर लेकर पेपर लीक पर कड़ा विरोध किया। कल गुरुवार को B.Sc सेकंड ईयर के कीट विज्ञान का पर्चा लीक होने के बाद, उसे रद्द कर दिया गया, 5 अफसरों की जांच टीम बनाई गई है जो पेपर लीक की जांच करेगी।

2- राजिम, नवापारा के पारागांव में स्कूली बच्चों ने स्कूल के गेट पर ताला जड़कर चक्काजाम किया, बच्चे स्कूल के महिला शौचालय को तोड़कर वहां उपस्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं।

3- सारंगढ़-बिलाईगढ़– सरसीवां तहसील के ग्राम बालपुर में, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश/हिंदी मीडियम स्कूल के करीब 744 छात्र-छात्राओं ने जर्जर स्कूल भवन और खस्ताहाल पेंड्रावन-बालपुर-कोसीर मार्ग के विरोध में 4 दिन तक धरना दिया।

CG Gen Z and Gen Alpha Protest News: 4- धमतरी जिले के बारना में GEN ALPHA ने मोर्चा खोला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी पर स्कूल में तालाबंदी कर दी गई ,यहां बारिश के बीच करीब 4 घंटे तक स्कूल गेट धरना देकर, 5 अहम विषयों के टीचर फौरन देने की मांग की। ऐसे ही आधा दर्जन से ज्यादा मामलों में GEN-Z और GEN-ALFA सिस्टम सुधारने खुद सड़क पर उतरे।

इन सभी आंदोलन पर सरकार का दावा है कि समस्याओं पर विभाग और सरकार संज्ञान लाकर फौरन एक्शन ले रही है।

इधर, कांग्रेस ने सरकार पर सीधा आरोप है कि अगर सरकारों का स्कूल-कॉ़लेज की व्यवस्था पर ध्यान होता तो बच्चों को आंदोलन के लिए सड़क पर नहीं उतरना पड़ता।

CG Gen Z and Gen Alpha Protest News: वैसे सवाल सिर्फ सरकार या विपक्ष का नहीं बल्कि सवाल पूरे शिक्षा तंत्र, परीक्षा सिस्टम, हर परिवार और समाज का है। सभी की फिक्र इसी बात पर है कि देश की युवा पीढ़ी जेन जी और जेन अल्फा अगर सड़कों पर उतरकर आंदोलन में लगी रही तो उनके भविष्य का क्या होगा?

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.