AD · 728×90Advertisement

Khairagarh News: खराब मौसम ने फेरा उम्मीदों पर पानी, खेतों में लगी फसल हुई नष्ट, जिला मुख्यालय में जुटे अन्नदाताओं ने प्रशासन से की ये मांग

खैरागढ़ जिले में किसानों की बे-मौसम बारिश से तबाही ने आज प्रशासन के सामने उनके आक्रोश को उजागर कर दिया। हजारों किसानों ने धान की बालियां हाथ में लेकर कलेक्ट्रेट …

Khairagarh News

Khairagarh News

IBC24 Digital
Published: 04 Nov 2025 | 9:12 pmModified: 04 Nov 2025 | 9:18 pm
HIGHLIGHTS
  1. बेमौसम बारिश ने खड़ी और कट चुकी फसलों को भारी नुकसान पहुँचाया।
  2. विधायक के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
  3. किसानों ने प्रशासन से तत्काल फसल सर्वे और मुआवजा/बीमा राशि की मांग की।
खैरागढ़: Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के किसानों को बेमौसम बारिश ने चिंता में डाल दिया है। हाल ही में हुई बेमौसम बारिश से जिले के कई हिस्सों में खड़ी और कट चुकी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस नुकसान की भरपाई और मुआवजे की मांग के लिए विधायक यशोदा वर्मा के नेतृत्व में जिले के सैकड़ों गांवों से हजारों किसान आज जिला मुख्यालय पहुंचे। किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की। बता दें कि जिले में हो रही बेमौसम बारिश से किसानों की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। अपने हाथों में धान की बालियां लेकर किसान लगभग एक घंटे तक प्रदर्शन करते रहे। इस प्रदर्शन के चलते मुख्य मार्ग जाम की स्थिति में बनी रही। किसानों का कहना है कि हमारी फसलें न बेचने लायक रहीं, न खाने लायक। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि तुरंत फसल नुकसान का सर्वे किया जाए और मुआवजा व बीमा राशि का भुगतान किया जाए। किसानों ने बताया कि जिन खेतों की फसल कट चुकी थी, वो पूरी तरह सड़ गई हैं, जबकि खड़ी फसलें गिरकर खराब हो गईं। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद और अन्य कृषि सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई। ऊपर से बारिश ने उनकी बची उम्मीदों को भी तोड़ दिया। अधिकांश किसान कर्ज में डूबे हुए हैं और अब उन्हें तत्काल राहत की आवश्यकता है। [video width="848" height="478" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2025/11/Uploads_KHAIRAGARH_0411-KRG-FORMER-PROTEST-NF8-1.mp4"][/video] [video width="832" height="464" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2025/11/Uploads_KHAIRAGARH_0411-KRG-FORMER-PROTEST-NF11-1.mp4"][/video] [video width="848" height="478" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2025/11/Uploads_KHAIRAGARH_0411-KRG-FORMER-PROTEST-NF14-1.mp4"][/video] [video width="848" height="478" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2025/11/Uploads_KHAIRAGARH_0411-KRG-FORMER-PROTEST-NF3-2.mp4"][/video] [video width="848" height="478" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2025/11/Uploads_KHAIRAGARH_0411-KRG-FORMER-PROTEST-NF7-1.mp4"][/video] [video width="1280" height="720" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2025/11/Uploads_KHAIRAGARH_0411-KRG-FORMER-PROTEST-NF2-1.mp4"][/video] [video width="832" height="464" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2025/11/Uploads_KHAIRAGARH_0411-KRG-FORMER-PROTEST-NF10-1.mp4"][/video] [video width="848" height="478" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2025/11/Uploads_KHAIRAGARH_0411-KRG-FORMER-PROTEST-NF12-1.mp4"][/video] [video width="848" height="478" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2025/11/Uploads_KHAIRAGARH_0411-KRG-FORMER-PROTEST-NF5-1.mp4"][/video] [video width="832" height="464" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2025/11/Uploads_KHAIRAGARH_0411-KRG-FORMER-PROTEST-NF9-1.mp4"][/video] [video width="1280" height="720" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2025/11/Uploads_KHAIRAGARH_0411-KRG-FORMER-PROTEST-NF1-1.mp4"][/video]

प्रशासन से तुरंत राहत और मुआवजा की मांग

Khairagarh News: किसानों ने कहा कि शासन-प्रशासन को स्वयं खेतों में जाकर नुकसान का सर्वे करना चाहिए ताकि सही आंकलन के आधार पर मुआवजा और बीमा राशि का भुगतान हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद किसानों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जिसमें उनकी सभी मांगों का विवरण रखा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से फसल नुकसान का तत्काल सर्वे, मुआवजा राशि का भुगतान और बीमा राशि दिलाने की मांग की गई।

यह भी पढ़ें:-

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: किसानों ने बे-मौसम बारिश से हुई फसल नुकसान के विरोध में प्रदर्शन किया और प्रशासन से मुआवजा व बीमा राशि की मांग की।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

IBC24 Digital
IBC24 Digital

IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।

और भी पढ़ें...

Web Title: Bad weather dashed hopes, crops were destroyed, and farmers gathered at the district headquarters made these demands of the administration

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

30 Sept 2026 | 4:32 pm
Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान

Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान

30 Sept 2026 | 4:08 pm