Khargone Dog Terror: जिले में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दर्जन से भी ज्यादा लोगों पर किया हमला, गंभीर हालत में पहुंचे अस्पताल
Khargone Dog Terror: जिले में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दर्जन से भी ज्यादा लोगों पर किया हमला, गंभीर हालत में पहुंचे अस्पताल

- आवारा कुत्तों के झुंड ने एक दर्जन लोगों पर किया हमला।
- बच्चों सहित सभी घायलों का जिला अस्पताल में ईलाज जारी।
- घायल बच्चों को ट्रामा सेंटर के वार्ड में आब्जर्वेशन में रखा गया।
- परिजनों ने नगर पालिका आधिकारियों पर लगाए लापरवाही के आरोप।
खरगोन। Khargone Dog Terror: खरगोन कोतवाली थाना क्षेत्र के संजय नगर सहित आसपास के मोहल्लों में आवारा कुत्तों के झुंड द्वारा अचानक लोगो पर हमला कर दिया। इस दौरान कुत्तों के हमले में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। इन घायलों में आठ मासूम बच्चे भी शामिल हैं जिनके गाल, सिर, चेहरे और अन्य जगह काटने से बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बच्चों सहित सभी घायलों का जिला अस्पताल में ईलाज जारी है।
बता दें कि, एक के बाद एक परिजन अपने घायल मासूम बच्चों को खून से लथपथ लेकर पहुंचे तो जिला अस्पताल में चीख पुकार मच गई। इस दौरान कुत्तों ने अधिकांश बच्चों के चेहरों को निशाना बनाया। जिसके बाद सभी बच्चों के चेहरों पर डाक्टरों द्वारा टांके लगाए गए हैं। घायल बच्चों को ट्रामा सेंटर के वार्ड में आब्जर्वेशन में रखा गया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने बताया कि, उनके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे तभी कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। यही नहीं कुत्तों के झुंड द्वारा अनेक मोहल्ले में भी बड़े बुजुर्गो पर भी हमला कर दिया।
Khargone Dog Terror: आक्रोशित परिजनों का कहना है कि, उनके बच्चों के चेहरों पर काटने से गंभीर घाव हो गए। साथ ही परिजनों ने नगर पालिका खरगोन के आधिकारियों ओर कर्मचारियों पर भी लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वहीं डॉक्टर का कहना है कि, कुत्तों के काटने से बच्चों सहित कुछ बुजुर्गों को उपचार के लिए लाया गया है। इनमें बच्चे ज्यादा घायल हैं। उनका इलाज किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Web Title: Terror of stray dogs in the district, attacked more than a dozen people, reached hospital in critical condition
खरगोन (पश्चिम निमाड़)
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm