Flora Max Korba Case: मंत्री-कलेक्टर के सामने किया बवाल.. अज्ञात महिलाओं पर मामला दर्ज.. फ्लोरा मैक्स कंपनी के खिलाफ किया था प्रदर्शन..
रविवार शाम हुए हंगामे की गूंज अब तक शांत नहीं हुई है। इस घटना के बाद हालात और गर्मा गए हैं, खासकर तब जब कृषि मंत्री लखनलाल देवांगन के बयान …
Flora Max Company Korba Case
Flora Max Company Korba Case : कोरबा: रविवार शाम हुए हंगामे की गूंज अब तक शांत नहीं हुई है। इस घटना के बाद हालात और गरमा गया हैं, खासकर तब जब कृषि मंत्री लखनलाल देवांगन के बयान ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। वहीं, मुख्य मार्ग को जाम कर एंबुलेंस का रास्ता रोकने की घटना में पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रदर्शन और चक्काजाम का घटनाक्रम
रविवार की शाम को कोरबा के आईटीआई चौक पर फ्लोरा मैक्स कंपनी द्वारा ठगी का शिकार हुई महिलाएं धरना प्रदर्शन कर रही थीं। तानसेन चौक पर महिलाओं का यह विरोध प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया, जब कृषि मंत्री रामविचार नेताम और लखनलाल देवांगन वनवासी आश्रम पहुंचे। महिलाओं ने मंत्री के काफिले को रोकने के लिए मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
एंबुलेंस और मरीज फंसे
Flora Max Company Korba Case : इस जाम के कारण मुख्य सड़क पर यातायात ठप हो गया, जिससे मरीज को ले जा रही एक एंबुलेंस भी फंस गई। करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम ने स्थिति को और जटिल बना दिया। एंबुलेंस चालक की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में भी अज्ञात महिलाओं के खिलाफ अलग से मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर चक्काजाम में शामिल महिलाओं की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
राजनीति में बढ़ी गर्मी
इस पूरे मामले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। मंत्री लखनलाल देवांगन के बयान के बाद राजनीति और गरमा गई है। अब देखना यह है कि प्रशासन और पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और राजनीति में इस विवाद का क्या असर पड़ता है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Flora Max Company Korba Case, A case was filed for stopping the ambulance
कोरबा
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm