Katghora Wall collapsed Incident: दीवार में दफ़न हुई दो जिंदगियां.. भरभराकर गिरी तो 2 मजदूरों की दबकर दर्दनाक मौत, जानें हादसे की वजह
पुलिस और प्रशासन इस पूरे हादसे की जांच में जुट गया है। यह देखा जा रहा है कि निर्माणाधीन राइस मिल में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या …

Katghora Wall collapsed Incident
- कोरबा में दीवार गिरने से हादसा – तेज आंधी-बारिश में निर्माणाधीन राइस मिल की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत।
- छह मजदूर गंभीर रूप से घायल – स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
- प्रशासन जांच में जुटा – हादसे में सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई या नहीं, इसकी जांच जारी।
Katghora Wall collapsed Incident : कोरबा: समूचे राज्य में अचानक आए मौसम परिवर्तन ने आम लोगों के लिए कई तरह की परेशानियां खड़ी कर दी हैं। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। वहीं, कोरबा जिले के कटघोरा में इस बदले मौसम ने एक बड़ा हादसा भी कर दिया, जिसमें दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।
कैसे हुआ हादसा?
कटघोरा नगर में शाम के समय अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई, जिससे लखनपुर बरभाटा में न्यू वैष्णवी राइस मिल की निर्माणाधीन दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से वहां काम कर रहे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई।
कटघोरा में राइस मिल की दीवार गिरी
Katghora Wall collapsed Incident : घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। घायल मजदूरों को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृतकों के शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
फिलहाल, पुलिस और प्रशासन इस पूरे हादसे की जांच में जुट गया है। यह देखा जा रहा है कि निर्माणाधीन राइस मिल में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। मौसम के इस बदले मिजाज से राज्य के कई हिस्सों में नुकसान की खबरें आ रही हैं, जिससे प्रशासन भी सतर्क हो गया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: तेज आंधी और बारिश के कारण न्यू वैष्णवी राइस मिल की निर्माणाधीन दीवार गिर गई।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Katghora Wall collapsed Incident
कोरबा
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm