Korba News: “अब सिर्फ आदेश नहीं, कार्रवाई भी होगी”, अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने अव्यवस्था देख दी सख्त चेतावनी
अब सिर्फ आदेश नहीं, कार्रवाई भी होगी…Korba News: “Now not just orders, action will also be taken” Health Minister reached the hospital
कोरबा: Korba News: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बुधवार को कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की खराब स्थिति पर गहरी नाराजगी जताई। शासी परिषद की बैठक में शामिल होने से पहले मंत्री ने अस्पताल परिसर का जायज़ा लिया और मरीजों व उनके परिजनों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने हेतु कॉरिडोर में हाई-स्पीड पंखे लगाने के निर्देश दिए।
Korba News: मंत्री जायसवाल ने बर्न यूनिट और डायलिसिस यूनिट के संचालन को अलग-अलग करने और उन्हें नियमित रूप से बेहतर ढंग से चलाने के आदेश दिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर कोई चिकित्सक या नर्स अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Korba News: स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि अस्पताल में फेस रीडिंग युक्त बायोमेट्रिक मशीन की व्यवस्था लागू की जा चुकी है। इसके बावजूद अगर कोई स्टाफ समय पर नहीं आता है तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि मरीजों को किसी भी स्तर पर असुविधा न हो और स्वास्थ्य सेवाएं सुधरनी चाहिए। मंत्री ने स्पष्ट कहा की अब केवल आदेश नहीं कार्रवाई भी होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों से जुड़ी शिकायतों का तत्काल संज्ञान लिया जाए और समाधान सुनिश्चित किया जाए।
Korba News: बैठक के दौरान मंत्री जायसवाल ने बताया कि नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के निरीक्षण के दृष्टिगत राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पीजी सीटें बढ़ाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 42 पीजी सीटों में वृद्धि कराई गई थी, जिससे प्रदेश की मेडिकल शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है। इससे पहले मंत्री जायसवाल कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी पहुँचे जहां उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप इस केंद्र की क्षमता 50 बेड से बढ़ाकर 100 बेड की जाएगी। इसके साथ ही वहां की सुविधाओं को भी जिला अस्पताल के स्तर पर उन्नत किया जाएगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल निरीक्षण" स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा व्यवस्थाओं की समीक्षा और सुधार के उद्देश्य से किया गया था, जिसमें कई खामियों पर नाराजगी भी जताई गई।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Korba News: "Now not just orders, action will also be taken
कोरबा
और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am