Korba Crime News : छूकर निकल गई मौत! एकतरफा प्यार में अंधे युवक ने युवती के पिता पर तानी पिस्टल, फिर जो हुआ
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बालको क्षेत्र में एकतरफा प्यार में अंधे युवक ने युवती के पिता पर गोली चला दी। गनीमत रही कि पिता झुक गए और उनकी जान …

Korba Crime News
- एकतरफा प्यार में युवक ने युवती के पिता पर चलाई गोली, बाल-बाल बचे।
- छह महीने से कर रहा था पीछा और परिवार को कर रहा था परेशान।
- पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पिस्टल, जिंदा कारतूस और बाइक जब्त की।
कोरबा: Korba Crime News छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बालको क्षेत्र में एकतरफा प्यार के जुनून में अंधे एक युवक ने युवती के पिता पर गोली चला दी। गोली चलते ही पीड़ित तत्काल ज़मीन पर झुककर बैठ गए, जिसकी वजह से उनकी जान बच गई। इस पूरे घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पूरी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके कब्जे से एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त की गई।
छह महीने से लगातार कर रहा था पीछा
मिली जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय आरोपी साहिल मसीह पिछले छह महीनों से एक युवती का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। Chhattisgarh Crime News उसकी लगातार छेड़खानी और दबाव बनाने की कोशिशों से परिवार तनाव में था। बीती रात करीब 11 बजे आरोपी मोटरसाइकिल से युवती के घर पहुंचा और घर के बाहर गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर जैसे ही युवती के पिता घर से बाहर निकले, आरोपी ने पिस्टल निकालकर सीधे उन पर फायर किया। गोली की आवाज गूंजते ही पीड़ित झुककर जमीन पर बैठ गए, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई।
दोबारा फायरिंग की कोशिश
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने दोबारा फायर करने की कोशिश की, लेकिन हथियार में तकनीकी खराबी आने के कारण दूसरी गोली नहीं चली। One Sided Love crime इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर घेराबंदी की गई और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
पिस्टल और जिंदा कारतूस जब्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त की है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ बालको थाने में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया।
इन्हे भी पढ़ें:-
- MP Board Exam 2026 : अंधेरे में भविष्य! जमीन पर बिठाकर दिलाई जा रही बोर्ड परीक्षा, बदहाली देख खौल उठा पालकों का खून
- Youth Congress Protest AI Summit: भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हंगामा, सबके सामने टी-शर्ट उतारकर की नारेबाजी, वायरल हो रहा वीडियो
- Ambikapur to New Delhi Flight News: अब अंबिकापुर और बिलासपुर से सीधे दिल्ली की फ्लाइट!.. नहीं जाना पड़ेगा रायपुर, जानें कब शुरू होगी सेवा
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बालको क्षेत्र की है।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: One-Sided Lover Fires at Girl’s Father in Korba
कोरबा
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm