Youth Congress Protest AI Summit: भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हंगामा, सबके सामने टी-शर्ट उतारकर की नारेबाजी, वायरल हो रहा वीडियो

Youth Congress Protest AI Summit: यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में AI समिट में अपनी टी-शर्ट उतार कर प्रदर्शन किया

Youth Congress Protest AI Summit: भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हंगामा, सबके सामने टी-शर्ट उतारकर की नारेबाजी, वायरल हो रहा वीडियो

Youth Congress Protest AI Summit/Image Credit: BJP X Handle

Modified Date: February 20, 2026 / 05:19 pm IST
Published Date: February 20, 2026 5:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • AI इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।
  • यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपनी टी-शर्ट उतार कर प्रदर्शन किया।
  • प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Youth Congress Protest AI Summit: नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट जारी है। आज यानि शुक्रवार को AI इम्पैक्ट समिट में कुछ ऐसा हुआ जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, AI इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने (Youth Congress Protest AI Summit) भारत मंडपम में अपनी टी-शर्ट उतार कर प्रदर्शन किया और पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्शन भी लिया है।

पुलिस ने की कार्रवाई

Youth Congress Protest AI Summit:  दिल्ली पुलिस के मुताबिक, AI इम्पैक्ट समिट में हंगामा करने वाले चार से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस जाँच कर रही है कि, वे पास या QR कोड से अंदर आए थे या नहीं। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा कि, ‘वह इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रोटेस्ट के संबंध में कानूनी कार्रवाई कर रही है। सामने आए वीडियो से साफ पता चलता है कि, प्रदर्शनकारी अमेरिका के (Youth Congress Protest AI Summit) साथ हुई ट्रेड डील के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। वे सरकार के इस फैसले का विरोध जता रहे थे।’ विपक्षी पार्टी कांग्रेस का कहना है कि अमेरिका के साथ जो नया ट्रेड समझौता किया गया है, उससे भारत को सही और पूरा फायदा नहीं मिल पाया है। कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेर रही है और समझौते पर सवाल उठा रही है।

भाजपा ने साधा निशाना

वहीं भाजपा की ओऱ से सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर यूथ कांग्रेस के इस प्रदर्शन को शर्मनाक बताया है। (Youth Congress Protest AI Summit) भाजपा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, देश के लिए शर्म की बात…. ऐसे समय में जब भारत एक मशहूर ग्लोबल AI समिट होस्ट कर रहा है, जिसमें टेक्नोलॉजी में अपने इनोवेशन और लीडरशिप को दिखाया जा रहा है, कांग्रेस पार्टी ने इज्ज़त के बजाय रुकावट को चुना।

Youth Congress Protest AI Summit:  राहुल गांधी की लीडरशिप में, कांग्रेस वर्कर्स ने टॉपलेस होकर वेन्यू पर हंगामा किया, यह काम साफ़ तौर पर दुनिया के मंच पर भारत को शर्मिंदा करने के लिए किया गया था। जब देश खुद को ग्लोबल टेक्नोलॉजी पावरहाउस के तौर पर बनाने की कोशिश कर रहा है, तो ऐसा बर्ताव सिर्फ़ उन लोगों के फ़ायदे में है जो भारत को लड़खड़ाते देखना चाहते हैं। पॉलिटिकल विरोध एक डेमोक्रेटिक हक़ है, लेकिन भारत की ग्लोबल इमेज को नुकसान पहुँचाना नहीं। भारत इससे बेहतर का हक़दार है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.