Ambikapur to New Delhi Flight News: अब अंबिकापुर और बिलासपुर से सीधे दिल्ली की फ्लाइट!.. नहीं जाना पड़ेगा रायपुर, जानें कब शुरू होगी सेवा

Ambikapur-New Delhi Flight Service News: अंबिकापुर दरिमा एयरपोर्ट से दिल्ली और बिलासपुर के लिए सीधी फ्लाइट जल्द, एलायंस एयर ने अनुमति मांगी, मार्च अंत संभावित शुरुआत।

Ambikapur to New Delhi Flight News: अब अंबिकापुर और बिलासपुर से सीधे दिल्ली की फ्लाइट!.. नहीं जाना पड़ेगा रायपुर, जानें कब शुरू होगी सेवा

Ambikapur-New Delhi Flight Service News || Image- IBC24 News File

Modified Date: February 20, 2026 / 04:50 pm IST
Published Date: February 20, 2026 4:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दरिमा एयरपोर्ट से दिल्ली की सीधी उड़ान
  • सप्ताह में दो दिन चलेगी सेवा
  • मार्च अंत से शुरू होने की संभावना

अंबिकापुर: सरगुजा जिले के माँ महामाया दरिमा एयरपोर्ट से लंबे समय से बंद पड़ी हवाई सेवा एक बार फिर बहाल होने की तैयारी में है। (Ambikapur-New Delhi Flight Service News) इसके लिए अलायंस एयर ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से अनुमति मांगी है। प्रस्ताव के अनुसार अब दिल्ली से सीधे विमान सेवा शुरू की जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

ये होगा विमान का फ़्लाइंग रुट (Darima Airport Flight News)

बताया जा रहा है कि एलायंस एयर सप्ताह में दो दिन यहां से उड़ान संचालित करेगी। तय शेड्यूल के अनुसार सोमवार को दिल्ली से बिलासपुर, बिलासपुर से अंबिकापुर और अंबिकापुर से दिल्ली तक फ्लाइट संचालित होगी। वहीं बुधवार को दिल्ली से अंबिकापुर, अंबिकापुर से बिलासपुर और फिर बिलासपुर से दिल्ली तक विमान सेवा दी जाएगी।

जानें कितना होगा दिल्ली का किराया (Maa Mahamaya Airport Updates)

संभावना है कि इस रूट पर 72 सीटों वाले एटीआर विमान का संचालन किया जाएगा। (Ambikapur-New Delhi Flight Service News) किराया लगभग 4500 से 6000 रुपये के बीच रहने का अनुमान है। (Ambikapur Darima Airport News) इससे आम यात्रियों को भी हवाई यात्रा का विकल्प आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

फेल रही फ्लाइबिग की उड़ान सेवा (Ambikapur-Bilaspur-New Delhi Flight)

गौरतलब है कि पहले भी अंबिकापुर के माँ महामाया एयरपोर्ट से Flybig द्वारा 19 सीटर विमान सेवा शुरू की गई थी, लेकिन यह ज्यादा समय तक नहीं चल सकी। विमान की कमी, सही रूट चयन न होना और अनियमित संचालन इसके प्रमुख कारण रहे। अब उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च के अंतिम सप्ताह से नई सेवा शुरू होने पर सरगुजा संभाग के लोगों को सीधा दिल्ली से जुड़ने का लाभ मिलेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown