कोरोना संक्रमण के बाद सेक्स के दौरान आ रही ये समस्या, महिला ने बताए Covid 19 के साइड इफेक्‍ट

कोरोना संक्रमण के बाद सेक्स के दौरान आ रही ये समस्या, महिला ने बताए Covid 19 के साइड इफेक्‍ट

कोरोना संक्रमण के बाद सेक्स के दौरान आ रही ये समस्या, महिला ने बताए Covid 19 के साइड इफेक्‍ट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: March 25, 2021 11:32 am IST

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। हालात काबू से बाहर होते देखते हुए शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। बावजूद इसके रोजाना नए मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। बता दें कि र्दी, खांसी, बुखार के साथ ही सूंघने और स्वाद लेने की क्षमता खत्म हो जाना कोरोना के प्रमुख लक्षण हैं। लेकिन इन सब के बीच एक रिसर्च में कोरोना संक्रमण को लेकर कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। रिसर्च में बताया गया कि कोरोना संक्रमण के चलते सुनने की क्षमता के साथ ही सेक्सुअल लाइफ में भी समस्याएं आती है।

Read More: 31 मार्च तक कर लें आधार लिंक करने का काम, वरना भरना पड़ेगा 10 हजार का

दरअसल कोरोना संक्रमण को लेकर देश ही नहीं दुनियाभर के लोगों ने अपने अनुभव साझा किए हैं। इस ​बीमारी की चपेट में दुनिया के बड़े से बड़े लोग भी आ चुके हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद कुछ लोगों के भीतर लंबे समय तक साइड इफेक्ट देखे गए हैं। इन सब के बीच एक महिला ने कोरोना संक्रमण को लेकर ऐसा दावा किया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Read More: महासमुंद का वार्ड नंबर 7 कंटेनमेंट जोन घोषित, कोरोना ब्लास्ट होने के बाद जिला प्रशासन ने लिया फैसला

प्री कोरोना सिंपटम और पोस्ट कोरोना सिंपटम को लेकर किए गए रिसर्च में जा तथ्य सामने आए हैं, उसे जानकर आपको जितनी हैरानी होगी उतना ही अजीब भी लगेगा। महिला का कहना है कि अपने पति के साथ इंटिमेट होने के दौरान उसे सड़े-गले खाने की सुगंध महसूस होती है। महिला के दावे को लेकर डॉक्टरों का मानना है कि इसे पैरानोस्मिया कहा जाता है। इस बीमारी में पीड़ित का झुकाव उसकी फेवरेट सुगंध से हटकर विपरीत हो जाती है। ऐसे कुछ लक्षण दुनियाभर के डॉक्टर्स अपनी रिसर्च में बता चुके हैं।

Read More: रायपुर के इस इलाके में 2 दिनों में मिले कोरोना के 50 नए मरीज, कंटेनमेंट जोन घोषित

NHS ने मई 2020 में अपनी अधिकारिक रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण में टेस्ट और स्मेल का पता न चलना जैसे लक्ष्ण को शामिल किया था। साथ ही यह भी कहा था कि शरीर में ऐसे असमान्य बदलाव को नजअंदाज न करें और तत्काल डॉक्टर की सलाह लें।

Read More: सीएम शिवराज ने प्रेस कॉन्फेंस में RAHUL का मतलब बताया, कहा- जिन्ना की राह पर जा रहे राहुल गांधी

द सन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक ताजा मामले में अमेरिका के नैशविले में रहने वाली एक महिला ने खुद के Paranosmia से पीड़ित होने का दावा किया है। उनका कहना है कि सेक्स के दौरान उन्हें बेहद अजीब दुर्गंध आती है कि अब वो पार्टनर के साथ इंटीमेंट नहीं होना चाहतीं। 35 साल की ये महिला पिछले साल नवंबर में कोरोना संक्रमित हुईं थी।

Read More: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में धारा 144 लागू, लगी पाबंदी, घर पर ही मनेगी होली-रमजान

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"