Deal With Toxicity: ऑफिस के टॉक्सिक लोगों से पड़ गया है पाला.. तो ऐसे करें हैंडल, बस अपनाएं ये 4 स्ट्रेटजी और रहें बिंदास

Deal With Toxic People: घर के बाहर ऐसे बहुत से लोग मिलते हैं जो बेहद ही अजीब ढंग से बात करते हैं और बॉस जैसे व्यवहार करते ​हैं।

Deal With Toxicity: ऑफिस के टॉक्सिक लोगों से पड़ गया है पाला.. तो ऐसे करें हैंडल, बस अपनाएं ये 4 स्ट्रेटजी और रहें बिंदास

Office Vastu Tips

Modified Date: January 31, 2024 / 02:57 pm IST
Published Date: January 31, 2024 2:57 pm IST

Deal With Toxic People: घर के बाहर ऐसे बहुत से लोग मिलते हैं जो बेहद ही अजीब ढंग से बात करते हैं और बॉस जैसे व्यवहार करते ​हैं। ऐसे लोगों से दूरियां बनाना ही बेहतर माना जाता है। लेकिन ऐसे टॉक्सिक लोग घर से लेकर ऑफिस तक ​में देखने को मिल ही जाते हैं। ये ऐसे सामाजिक प्राणी हैं, जिनमें प्रेम और विश्वास को कोई पता नहीं होता। किसी भी वर्कप्लेस पर विश्वास और सपोर्टिव व्यवहार जरूरी होता है। अगर वर्कप्लेस पर ऐसे लोग मिल जाएं जो ना केवल काम में गलतियां निकालते हों बल्कि बॉस या फिर दूसरों के सामने नीचा दिखाते हों। तो ऐसे माहौल में काम करना मुश्किल हो जाता है।

Read more: Akanksha Puri Hot Photos: ब्लू बिकिनी में एक्ट्रेस का सिजलिंग अवतार, पूल किनारे दिए बोल्ड पोज 

जैसे घर में लोगों के बीच दोस्ती और प्रेम बना रहता है। वैसे ही किसी भी वर्कप्लेस में ऐसा माहौल बनाया जा सकता है। अगर वर्कप्लेस पर ऐसे टॉक्सिक इंसान से सामना हो जाए तो आप उसे इस तरह से पहचानकर हैंडल कर सकते हैं। वैसे तो कई बार टॉक्सिक लोग ऐसा माहौल क्रिएट करते हैं जिससे आप खुद को ऑफिस में अलग-थलग भी पा सकते हैं, लेकिन इससे आहत होने के बजाय सिचुएशन को डील करने का तरीका पता होना चाहिए।

टॉक्सिक लोगों के लक्षण

-टॉक्सिक कलीग वो होते हैं जो हमेशा आपके बारे में निगेटिव बातें ही करते हैं। उनका व्यवहार भी काफी निगेटिव होता है।
-टॉक्सिक लोग अक्सर दूसरों के काम का क्रेडिट खुद ही ले लेते हैं। दूसरों के बारे में गॉसिप करना और बुरी अफवाहें फैलाना, टीम मेंबर को जरूरी जानकारी ना देना शामिल होता है।
-टॉक्सिक लोग अक्सर लापरवाह किस्म के होते हैं और अपनी गलती नहीं मानते।
-ऐसे लोग दूसरों के साथ सही तरीके से कम्यूनिकेशन नहीं करते।
-हेल्दी कॉम्पिटिशन की बजाय टॉक्सिक लोग अनहेल्दी कॉम्पिटिशन की भावना रखते हैं। जिससे दूसरों को नुकसान होता है।

Read more: Monalisa Hot Video: एक बार फिर इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बिखेरा जलवा, कातिलाना अदाएं देख उड़ी फैंस की नींद 

इन टिप्स को करें फॉलो

-बिल्कुल प्रोफेशनल रहें और सीमा तय करें।
-अपने व्यवहार को संयत रखें।
-हमेशा सबूत रखें।
-दूसरे कलीग से सपोर्ट लें।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में