एक ही समय में 2 गर्लफ्रेंड संग रिश्ते में है ये फेमस सेलिब्रेटी? वायरल हुईं तस्वीरें

famous professional boxer David Haye: 42 साल के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन डैविड 2020 से सियान के साथ रिलेशनशिप में हैं, वहीं, अब वे 41 साल की सिंगर हैली के साथ भी रिश्ते में हैं ऐसा कहा जा रहा है।

एक ही समय में 2 गर्लफ्रेंड संग रिश्ते में है ये फेमस सेलिब्रेटी? वायरल हुईं तस्वीरें
Modified Date: February 14, 2023 / 04:38 pm IST
Published Date: February 14, 2023 4:17 pm IST

professional boxer david haye with two girlfriend

नई दिल्ली, 14 फरवरी 2023। वैलेनेटाइन डे पर एक साथ किसी शख्स की दो गर्लफ्रेंड नजर आ जाए तो इसे कोई अतिशयोक्ति नहीं समझना। दरअसल, हम जाने माने प्रोफेशनल बॉक्सर डेविड हाये के बारे में बताने जा रहे हैं। वे कथित तौर पर दो गर्लफ्रेंड के साथ रिश्ते में हैं। डेविड हाये ब्रिटेन के बेहद मशहूर बॉक्सर रहे हैं।

बता दें छुट्टियां मनाने के लिए ये सेलिब्रेटी हाल ही में कोस्टा रीका पहुंचे हैं। इससे पहले डैविड एक ही तस्वीर में सियान ओसबोर्न और ऊना हैली के साथ दिखाई दिए थे। 42 साल के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन डैविड 2020 से सियान के साथ रिलेशनशिप में हैं, वहीं, अब वे 41 साल की सिंगर हैली के साथ भी रिश्ते में हैं ऐसा कहा जा रहा है।

read more: मां-बेटी के कथित तौर पर आत्मदाह करने के मामले में एसडीएम सहित 39 के खिलाफ प्राथमिकी

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, नए साल का जश्न मनाने के लिए तीनों मोरक्को भी साथ गए थे, ये इंस्टाग्राम पर भी साथ में तस्वीर शेयर करते हैं। जिसके चलते लोग इनसे कई तरह के सवाल पूछते हैं, हालांकि हाल में ही जब डैविड ने सियान का जन्मदिन मनाया तो उसमें हैली नजर नहीं आई थीं। लेकिन तीनों अधिकतर मौकों पर एक साथ ही नजर आते हैं।

read more:  एयरो इंडिया में शानदार हवाई प्रदर्शन के साथ एफ-35 लड़ाकू विमानों ने दिखाया दम

गर्लफ्रेंड सियान का बर्थडे बीच पर मनाया

डेविड हाये ने कोस्टा रिका के खूबसूरत बीच पर गर्लफ्रेंड सियान का बर्थडे मनाया था, इस दौरान उनके काफी दोस्त भी साथ थे, सियान, डेविड से उम्र में 11 साल छोटी हैं। 42 साल के डेविड ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि पार्टनर के 31वें बर्थडे का क्या खूबसूरत लम्हा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by David Haye (@davidhaye)

read more:  भाजपा की राजनीति के केंद्र में बना हुआ है पूर्वांचल, क्षेत्र से अब छह राज्यपाल


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com