Big Picture With RKM: ‘आतंक और खेल कतई साथ नहीं’.. जानें किस नजरिये से सही है सरकार और BCCI का पाकिस्तान दौरे से इंकार का फैसला..
पाकिस्तान परस्त आतंकी न सिर्फ सेना के जवानों को शहीद कर रहे बल्कि आम लोगों और तीर्थयात्रियों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। जहां तक सवाल खेल और क्रिकेट …

Big Picture With RKM
Big Picture With RKM: विश्वशांति की बातें करने वाला भारत, विश्व बन्दुत्व का सबसे बड़ा हिमायती हिन्दुस्तान क्या अपने पड़ोसी से बेहतर रिश्ते नहीं चाहेगा? स्पष्ट हैं कि दो पड़ोसी देशों के रिश्ते तभी मधुर हो सकते है जब प्रयास दोनों ही तरफ से हो। लेकिन बात अगर भारत और पाकिस्तान के रिश्तों की करें तो फिलहाल रिश्तों को सुधारने, इन्हें बहाल करने की आज सबसे बड़ी जिम्मेदारी पाकिस्तान की हैं। दोनों देशों के बीच के ठन्डे पड़ चुके इस रिश्ते में गर्माहट लाने की पूरी जवाबदारी अब सिर्फ और सिर्फ पाकिस्तान की हैं। हम रिश्ते बहाल करने के सभी तरीके अपना चुके हैं। बावजूद पाकिस्तान अपने आतंक फ़ैलाने जैसे करतूतों से बाज नहीं आ रहा हैं। वह जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकियों की मदद से अशांति फैलाने और दहशतगर्दी को हवा देने का काम कर रहा है। घाटी में हर दिन हमारे जवान शहीद हो रहे। पाकिस्तान परस्त आतंकी न सिर्फ सेना के जवानों को शहीद कर रहे बल्कि आम लोगों और तीर्थयात्रियों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। जहां तक सवाल खेल और क्रिकेट का है तो हम देशों की इज्जत करते हैं, खेल की इज्जत करते है लेकिन हम पाकिस्तान दौरा नहीं करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं है कि हम हर तरह से इसका बहिष्कार कर रहे हैं। हम भले ही द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खलेते लेकिन अन्य देशों में होने वाले आईसीसी इवेंट्स में हमारे बीच मुकाबला होता हैं। चूंकि भारत में क्रिकेट एक धर्म बन चुका हैं इसलिए हम इसका सम्मान करते है लेकिन हम अपने कूटनीति और दो देशों के द्विपक्षीय संबंधो को लेकर भी उतने ही तथस्ट हैं, मजबूत हैं। हम इससे समझौता नहीं करेंगे। क्रिकेट से ऊपर राष्ट्र होगा, राष्ट्र का हित , आत्मसम्मान होगा।
क्रिकेट नहीं हम आतंक के खिलाफ
Big Picture With RKM: इस तरह हम मानते हैं कि सरकार और बीसीसीआई का यह निर्णय बिलकुल सही होगा कि हम पाकिस्तान न जायें। यह कूटनीतिक लिहाज से भी जरूरी हैं और सुरक्षा की दृष्टि से भी। जहां तक क्रिकेट खेलने का सवाल है तो स्पष्ट हैं कि किसी तटस्थ जगह पर वह पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयार हैं।
https://youtu.be/g3IiajOMvGc?si=HUV_yeO5PAuUF2aC
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
Web Title: 'Terrorism and sports don't go together'.. Know from which perspective the decision of the government and BCCI to refuse to tour Pakistan is correct..

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pm