Mungeli Police News: मुंगेली पुलिस की अनोखी पहल.. कोविड के शहीदों और मासूम लाली के लिए कराया भागवत कथा का आयोजन, देखें वीडियो
Mungeli Police News: मुंगेली पुलिस की अनोखी पहल.. कोविड के शहीदों और मासूम लाली के लिए कराया भागवत कथा का आयोजन, देखें वीडियो

Mungeli Police News, Mungeli police news, Mungeli SP Bhojram Patel, Mungeli police initiative, Mungeli police community outreach, Mungeli Bhagwat Katha event, Mungeli police spiritual program, Mungeli police tribute, Mungeli child sacrifice case, Mungeli police humanity act, Mungeli district news, Mungeli law enforcement, Mungeli police cultural event, Mungeli social harmony, Mungeli police goodwill event, Mungeli police public service
- मुंगेली पुलिस ने दिखाया संवेदनशील चेहरा,
- बच्ची और शहीदों के लिए कराया भागवत कथा यज्ञ,
- 7 दिवसीय यज्ञ बना श्रद्धा और समरसता का संगम,
लोरमी : Mungeli Police News: अक्सर आपने पुलिस को गुंडा-बदमाशों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करते और उनके सख़्त अंदाज़ को ही देखा होगा। लेकिन इन दिनों छत्तीसगढ़ के एक ज़िले में पुलिस विभाग ने एक अनोखा कार्य करके ना सिर्फ़ पुलिस की छवि को बदला है बल्कि उसकी संवेदनशीलता की हर ओर जमकर सराहना भी हो रही है। जी हाँ मुंगेली पुलिस की विभागीय सहृदयता इन दिनों सबका ध्यान आकर्षित कर रही है। ज़िले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में मुंगेली पुलिस परिवार ने स्वंय के व्यय से एक अनूठा आयोजन किया है। इसमें नरबलि की शिकार मासूम बच्ची की आत्मा की शांति के लिए श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
Mungeli Police News: कोरोना काल से अब तक ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और ज़िले के लोरमी विकासखंड के कोसाबाड़ी गांव में नरबलि की शिकार हुई 7 वर्षीय मासूम बच्ची महेश्वरी गोस्वामी उर्फ़ लाली की स्मृति में 7 दिन का मोक्षदायिनी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजित किया गया है। पुलिस परिवार के साथ-साथ इस आयोजन में पूरा मुंगेली शामिल हुआ। साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव व स्थानीय विधायक पुन्नूलाल मोहले ने भी पहुँचकर कार्यक्रम की सराहना की। श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की बारात व विवाह समारोह दर्शनीय था। श्रीकृष्ण की बारात को आरके पैलेस, मुंगेली से निकाला गया जिसमें बाजे और ताशे की मधुर धुन पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल सहित पुलिस बल और आम नागरिक झूमते नज़र आए।
Read More : भालू को कोल्ड ड्रिंक पिलाना पड़ा महंगा, माता चंडी मंदिर का वीडियो हुआ वायरल, अब युवक पहुंचा सीधा जेल
Mungeli Police News: पुलिस कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह को विधिवत् सम्पन्न कराया गया। पूरे 7 दिनों – 8 से 15 सितंबर तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सभी शहीदों के परिजनों और स्वर्गीय लाली के परिवार ने भाग लेकर कथा श्रवण किया और कहा हम चाहकर भी ऐसा आयोजन नहीं कर सकते थे जो मुंगेली पुलिस ने किया है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा की यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता का अनूठा संगम है। इस कार्यक्रम में विभाग सहित मुंगेली के सभी धर्मों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। पुलिस विभाग में आपसी तालमेल और सौहार्द के लिए सामूहिक भोज की परंपरा रही है। हमने मोक्षदायिनी श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के साथ इस आयोजन को 7 दिनों तक किया है जिसमें आपसी भाईचारे के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति भी हुई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: लोरमी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन मुंगेली पुलिस द्वारा मासूम लाली और शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में किया गया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Mungeli Police News: Mungeli Police organised Bhagwat Katha, watch video
लोरमी
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm