Government School Fees: सरकारी स्कूलों में पढ़ाई हुई महंगी! फीस में 200% तक हुआ इजाफा, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया आदेश लागू
सरकारी स्कूलों में पढ़ाई हुई महंगी…Government School Fees: Studying in government schools has become expensive! Fees increased by 200%

Government School Fees | Image Source | IBC24
लखनऊ: Government School Fees: उत्तर प्रदेश में सरकारी और अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों को अब जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक की फीस में 180% से 200% तक की भारी बढ़ोत्तरी कर दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
Government School Fees: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही कई वर्षों से स्थिर चल रही फीस संरचना में अब बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक सूचना भी जारी कर दी गई है।
नई और पुरानी फीस का आंकड़ों में अंतर
Government School Fees: कक्षा पुरानी फीस (सालाना) नई फीस (सालाना) मासिक वृद्धि कुल प्रतिशत वृद्धि
- 9वीं - 10वीं ₹394 ₹1130 ₹61 लगभग 187%
- 11वीं - 12वीं ₹462 ₹1290 ₹69 लगभग 179%
- 9वीं-10वीं के छात्रों को अब 33 रुपये की जगह 94 रुपये प्रति माह फीस देनी होगी
- 11वीं-12वीं के छात्रों की मासिक फीस 38.50 से बढ़कर 107.50 रुपये हो गई है
अन्य शुल्कों में भी हुआ इजाफा
Government School Fees: केवल ट्यूशन फीस ही नहीं, बल्कि अन्य मदों जैसे विकास शुल्क, प्रयोगशाला शुल्क, पुस्तकालय शुल्क आदि में भी बढ़ोत्तरी की गई है। इससे कुल मिलाकर अभिभावकों को प्रत्येक छात्र पर हर साल सैकड़ों रुपये अधिक खर्च करने होंगे।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Government School Fees: Studying in government schools has become expensive
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pmतेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान
01 Oct 2026 | 8:21 pmसामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश
01 Oct 2026 | 7:57 pmउप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 7:47 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm