Contractual Employees News Today: मकर संक्रांति से पहले संविदा कर्मचारियों की जिंदगी में घुल गई मिठास, मिली ऐसी सौगात कि झूमने लगेंगे खुशी से
Contractual Employees News Today: मकर संक्रांति से पहले संविदा कर्मचारियों की जिंदगी में घुल गई मिठास, मिली ऐसी सौगात कि झूमने लगेंगे खुशी से

Contract Employees News Today: संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण सहित इन मांगों को लेकर खोला मोर्चा / Image Source: IBC24 Customized
लखनऊ: Contractual Employees News Today लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे संविदा कर्मचारियों को प्रदेश की सरकार ने नए साल की सौगात दे दी है। सरकार ने नए साल पर संविदा कर्मचारियों को ऐसी सौगात मिल गई है कि अब वो खुशी से झूमने लगे हैं। इस संबंध में रोडवेज के जीएम कार्मिक अशोक कुमार की ओर से भी क्षेत्रीय प्रबंधकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
Contractual Employees News Today मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार अब ड्राइवरों का 17 पैसा और कंडक्टरों का 13 पैसा प्रति किलोमीटर की दर से अधिक सैलरी का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा प्रोत्साहन भत्ता दिये जाने की स्कीम में भी बदलाव किया गया है। वेतन बढ़ाये जाने के निर्णय से रोडवेज के 35 हजार से ज्यादा संविदा ड्राइवर और कंडक्टर को लाभ मिलेगा। ड्राइवर को नौ फीसदी और कंडक्टर को सात फीसदी पारिश्रमिक बढ़ा है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के रोडवेज संविदा कर्मचारियों को फिलहाल 1.89 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से वेतन का भुगतान किया जाता था। लेकिन अब मानदेय में बढ़ोतरी किए जाने के बाद उन्हें विदा चालक को 02.06 रुपए प्रति किलोमीटर और परिचालक को 02.02 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से वेतनमान का भुगतान किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश रोडवेज के बस चालक रोजाना करीब 600 किलोमीटर तक वाहन चलाते हैं, लेकिन दूरी के हिसाब से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा था। ऐसे में रोडवेज ड्राइवर और कंडक्टर की कमी से जूझ रहा है। वहीं, अब वेतन बढ़ने से उम्मीद है कि ड्राइवर-कंडक्टरों अब भर्ती के लिए आगे आएगे।
हालांकि कुछ क्षेत्रों के चालकों और परिचालकों पर यह आदेश लागू नहीं होगा। क्योंकि विशेष क्षेत्र होने की वजह से उनका वेतन पहले से ज्यादा है। इसमें नोएडा के नगरीय सेवाओं के चालकों व परिचालकों को यह लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा गोरखपुर क्षेत्र के सोनौली, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर डिपो, प्रदेश की उपनगरीय सेवाओं के चालकों और परिचालकों के ऊपर यह आदेश लागू नहीं होगा। इनका वेतन पहले से ही 02.18 रुपये प्रति किमी मिल रहा है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने यह आदेश नए साल पर जारी किया, जिससे संविदा ड्राइवर और कंडक्टरों के वेतन में वृद्धि की गई।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Contractual Employees News Today: Govt Order to Hike Salary of Contract Employees
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amसंभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की
01 Oct 2026 | 12:27 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am