Mayawati on UP By Election Result: बसपा अब नहीं लड़ेगी कोई भी उप-चुनाव.. मायावती का बड़ा ऐलान.. महाराष्ट्र-झारखण्ड के नतीजों पर कही ये बड़ी बात
Mayawati announced not to participate in the by-elections उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यों में विधानसभा चुनाव पूरी दमदारी से पार्टी लड़ेगी।
Mayawati announced not to participate in the by-elections
Mayawati announced not to participate in the by-elections: लखनऊ: महाराष्ट्र और झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार और दूसरे प्रदेशों में हुए उप चुनाव के नतीजे सामने आ चुके है। महाराष्ट्र में जहाँ भाजपा की अगुवाई वाली महायुति गठबंधन ने ऐतिहासिक वापसी की है तो वही झारखण्ड में फिर एक बार झामुमो के नेता हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। वही यूपी के नौ सीटों पर हुए उप चुनाव के नतीजों में विपक्षी गठबंधन इंडिया को बड़ा झटका लगा हैं। भाजपा यानि एनडीए ने यहां 9 में से 7 सीटों पर कब्ज़ा जमाया है। इसी तरह बिहार के सभी चार सीटों पर भी एनडीए के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की हैं।
Mayawati's reaction on the results of Maharashtra-Jharkhand
इन पूरे चुनाव और उनके नतीजों पर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती की प्रतिक्रया सामने आई है। इसके साथ ही उन्होंने कई बड़े फैसलों की जानकारी भी मीडिया को दी है।
नहीं लेंगे उप-चुनावों में हिस्सा
पत्रकारों से बात करते हुए बसपा सुप्रीमो ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक चुनाव आयोग इसे रोकने के लिए सख्त कदम नहीं उठाता है तब तक बसपा देश में कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यों में विधानसभा चुनाव पूरी दमदारी से पार्टी लड़ेगी।
उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा की सीटों पर हुए उपचुनाव में इस बार जो मतदान हुआ है और उसके बाद जो कल नतीजे आए हैं, उसको लेकर लोगों में आम चर्चा है कि पहले देश में बैलेट पेपर के जरिए चुनाव जीतने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करके फर्जी वोट डाले जाते थे और अब तो EVM के जरिए भी ये कार्य किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए बहुत दुख और चिंता की बात है।
24-11-2024-BSP PRESS RELEASE-MAYAWATI JI PC pic.twitter.com/FiAAaPRlsA
— Mayawati (@Mayawati) November 24, 2024
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Mayawati announced not to participate in the by-elections
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amसंभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की
01 Oct 2026 | 12:27 amनीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की
01 Oct 2026 | 12:15 amजापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pm