BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Teachers Salary Hike Declaration: यहां टीचर्स के सैलरी में बम्पर इजाफा.. अब खातों में आएंगे 8000 रुपये तक ज्यादा, खुद CM ने कर दिया बड़ा ऐलान

Teachers Salary Hike Declaration Uttar Pradesh: यूपी सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय 18,000 और अनुदेशकों का 17,000 किया, अप्रैल से 8,000 रुपये तक बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।

Teachers Salary Hike Declaration

Teachers Salary Hike Declaration

satya prakash
Published: 20 Feb 2026 | 5:56 pmModified: 20 Feb 2026 | 5:56 pm
HIGHLIGHTS
  1. शिक्षामित्रों का मानदेय हुआ 18,000 रुपये
  2. अनुदेशकों को मिलेगा 8,000 रुपये इजाफा
  3. अप्रैल से लागू होगा नया मानदेय

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय का मानदेय 18,000 रुपये करने का ऐलान किया है। (Teachers Salary Hike Declaration) अभी तक शिक्षामिक्षों को 10,000 रुपये मानदेय मिलता था। (Teachers Salary Hike Declaration Uttar Pradesh) वहीं, योगी सरकार ने अनुदेशक का मानदेय बढ़ाकर 17,000 रुपये कर दिया है। बता दें, शिक्षामित्रों के मानदेय को लेकर काफी दिनों से मांग हो रही थी। शिक्षामित्रों के बढ़ा हुआ मानदेय अप्रैल से मिलेगा।

8,000 रुपये तक की वृद्धि

शिक्षामित्रों को अभी 10,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है। योगी सरकार के इस फैसले के बाद उन्हें सीधे 8,000 रुपये की बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। इसी तरह, अनुदेशकों को अब तक करीब 9,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता रहा है, जिसे बढ़ाकर 17,000 रुपये किया जा रहा है. यानी उन्हें भी 8,000 रुपये तक की वृद्धि का लाभ मिलेगा।

यूपी में कितने हैं शिक्षामित्र?

उत्तर प्रदेश में करीब 1.50 लाख से अधिक शिक्षामित्र कार्यरत हैं। (Teachers Salary Hike Declaration Uttar Pradesh) इसके अलावा लगभग 25,000 के आसपास अनुदेशक अलग-अलग परिषदीय विद्यालयों में सेवाएं दे रहे हैं। इस फैसले से करीब 1.75 लाख कर्मियों को सीधा लाभ मिलने का अनुमान है।

सरकारी आय 43 हजार से बढ़कर 1 लाख करोड़

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह बजट इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पहली बार कोई मुख्यमंत्री 10वीं बार बजट पेश कर रहा है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च को नया बजट आने के बाद सभी विभाग अपनी कार्य योजना तैयार करेंगे और उसे प्रस्तुत करेंगे।

मुख्यमंत्री ने राज्य की आर्थिक स्थिति पर भी बात की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016-17 में राजकोषीय घाटा 4 प्रतिशत से ज्यादा था, जो अब घटकर 2 प्रतिशत से थोड़ा ज्यादा रह गया है। साथ ही सरकार कर्ज को कम करके 23 प्रतिशत तक लाने की दिशा में काम कर रही है, जो वर्तमान में 27 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि 2017 में सरकारी आय 43 हजार करोड़ थी, जो अब बढ़कर 1 लाख करोड़ के पार पहुंच गई है।

यूपी देश के टॉप 3 राज्यों में शामिल

सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके समय में शिवपाल जी लठैत थे। उन्होंने कहा कि भारत तब विकसित होगा जब राज्य विकसित होंगे, राज्य तब विकसित होंगे जब जिले विकसित होंगे और जिले तब विकसित होंगे जब गांव विकसित होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पहले उत्तर प्रदेश सबसे पिछड़े राज्यों में गिना जाता था, लेकिन अब यूपी देश के टॉप 3 राज्यों में शामिल हो चुका है।

यूपी के लोगों की देश-विदेश में इज्जत बढ़ी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026-27 तक राज्य की जीडीपी को 40 लाख करोड़ के पार पहुंचाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि इस बार 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि 2017 में किसानों का कर्ज माफ करने में भी दिक्कतें आई थीं, क्योंकि उस समय प्रदेश की छवि खराब थी और कहीं से मदद नहीं मिल रही थी, लेकिन अब यूपी के लोगों की देश-विदेश में इज्जत बढ़ी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: अब शिक्षामित्रों को 18,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: UP Government Announces ₹8,000 Salary Hike for Shikshamitras and Instructors from April

शहर की खबरें
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm