BREAKING NEWS
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ

उप्र एसटीएफ ने कोलकाता में सात करोड़ रुपये की आभूषण लूट के सिलसिले में दो को गिरफ्तार किया

उप्र एसटीएफ ने कोलकाता में सात करोड़ रुपये की आभूषण लूट के सिलसिले में दो को गिरफ्तार किया

उप्र एसटीएफ ने कोलकाता में सात करोड़ रुपये की आभूषण लूट के सिलसिले में दो को गिरफ्तार किया
Bhasha
Published: 24 Sept 2025 | 8:17 pmModified: 24 Sept 2025 | 8:17 pm

लखनऊ, 24 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने पिछले महीने कोलकाता में एक आभूषण की दुकान में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज लूट के सिलसिले में एक कुख्यात गैंगस्टर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने और हीरे के आभूषणों के साथ-साथ 20 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

एसटीएफ ने बुधवार को एक बयान में बताया कि आरोपियों की पहचान जौनपुर जिले के केराकत थाना अंतर्गत बेहड़ा गांव निवासी आदर्श सिंह बेहड़ा और वाराणसी जिले के चोलापुर थाना अंतर्गत दानागंज गांव निवासी सूरज सेठ के रूप में हुई है।

इसके मुताबिक, आरोपियों को मंगलवार को आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया।

बयान में बताया गया है कि उनके कब्जे से जब्त की गई वस्तुओं में 20 लाख रुपये नकद, हीरे की 12 अंगूठियां, सोने की एक अंगूठी, हीरे का एक हार, दो मोबाइल फोन और लूटे गए पैसों से खरीदी गई एक मोटरसाइकिल शामिल है।

इसके अनुसार, तीन अगस्त को, छह हथियारबंद डकैतों ने हुगली ज़िले (पश्चिम बंगाल) के चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के दानकुनी थाना अंतर्गत तिन मुखर्जी रोड स्थित ‘सोहन गोल्ड एंड डायमंड ज्वैलरी शॉप’ पर धावा बोल दिया।

एसटीएफ ने बताया कि गिरोह ने कर्मचारियों और ग्राहकों पर हमला किया और लगभग 5-6 किलोग्राम सोने और हीरे के आभूषण लूटकर फरार हो गए, जिनकी कीमत लगभग सात करोड़ रुपये आंकी गई है।

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दानकुनी थाने में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान, यह सामने आया कि बिहार और उत्तर प्रदेश के पेशेवर अपराधी इसमें शामिल थे।

भाषा जफर नोमान

नोमान

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: उप्र एसटीएफ ने कोलकाता में सात करोड़ रुपये की आभूषण लूट के सिलसिले में दो को गिरफ्तार किया

People also search for:ArrestedSTFupUP STF arrested
शहर की खबरें
Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग

Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग

02 Oct 2026 | 8:55 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm