MP Rewa Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक को रौंदा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम
MP Rewa Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक को रौंदा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम

MP Reva Road Accident
- तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को रौंदा
- चार लोगों की मौत और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
- घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम किया
रीवा: MP Rewa Road Accident जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यहां एक ट्रक ने दो बाइकों को रौंद दिया है। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
MP Rewa Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, मामला चोरहटा थाना क्षेत्र का है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद आक्रोतिश लोगों ने चक्का जाम कर दिया है। घटना की सूचना मिलते मौके पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाइश दे रही है।
साथ ही चारों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है और साथ ही मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि इससे पहले ऐसा ही हादसा भिंड में हुआ है। यहां नेशनल हाईवे क्रमांक 719 पर देहात थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एक ट्रक ने लोडिंग वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में लोडिंग वाहन में बैठे 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि सभी लोग जवाहरपुरा गांव में शादी से भवानीपुरा गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। लोडिंग वाहन में बैठे 9 लोगों की मौत हो गई। मृतक के परिजन शवों को रखकर प्रशासन को बुलाने की मांग कर रहे हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अधिकांश सड़क हादसों का कारण तेज रफ्तार और यातायात नियमों का उल्लंघन है।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: 4 people died after being hit by a truck in Rewa
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am