DA and DRA Hike 2026: गणेश विसर्जन के ठीक बाद DA और DRA का ऐलान!.. 1 जुलाई 2026 से जुड़ेगा सैलरी में एरियर्स!.. सामने आया ये पत्र, पढ़ें

कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स ने 24 सितंबर को पत्र भेजकर प्रक्रिया जल्द पूरी करने का अनुरोध किया है। उपलब्ध CPI-IW आंकड़ों के आधार पर जुलाई 2026 की DA दर 63 प्रतिशत बनती है, लेकिन अंतिम दर सरकार की मंजूरी और आधिकारिक आदेश के बाद ही तय होगी।

DA and DRA Hike 2026: गणेश विसर्जन के ठीक बाद DA और DRA का ऐलान!.. 1 जुलाई 2026 से जुड़ेगा सैलरी में एरियर्स!.. सामने आया ये पत्र, पढ़ें

DA and DRA Hike 2026 || Image- IBC24 News File

Modified Date: September 25, 2026 / 05:31 pm IST
Published Date: September 25, 2026 5:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जुलाई 2026 DA किस्त की जल्द घोषणा
  • मांग वित्त मंत्रालय को कर्मचारी संगठन ने पत्र भेजा
  • गणना के अनुसार DA 63% बनता है

DA and DRA Hike 2026: नई दिल्ली: केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की अगली किस्त को लेकर मांग तेज हो गई है। कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स ने वित्त मंत्रालय को पत्र भेजकर 1 जुलाई 2026 से दिए जाने वाले अगली DA, DR किस्त की प्रक्रिया जल्द शुरू करने और इसकी घोषणा करने का अनुरोध किया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

1 जुलाई 2026 से मिलना है लाभ

24 सितंबर 2026 को जारी पत्र में संगठन ने कहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA/DR साल में दो बार संशोधित किया जाता है। इसका मकसद बढ़ती महंगाई और कर्मचारियों के जरूरतों के बीच संतुलन बनाना है। संगठन ने मांग की है कि जरूरी सीपीआई डेटा और निर्धारित फार्मूले के आधार पर बदलाव की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए।

DA and DRA Hike 2026: पत्र में पिछले कुछ वर्षों में DA/DR में हुई बढ़ोतरी का भी उल्लेख किया गया है। इसके अनुसार जुलाई 2023 में DA/DR 46 प्रतिशत था, जो जनवरी 2024 में 50 प्रतिशत, जुलाई 2024 में 53 प्रतिशत, जनवरी 2025 में 55 प्रतिशत, जुलाई 2025 में 58 प्रतिशत और जनवरी 2026 से 60 प्रतिशत हो गया।

कर्मचारियों को त्योहारों से पहले राहत की उम्मीद

संगठन ने वित्त मंत्रालय से कहा है कि जुलाई के बाद कर्मचारियों पर परिवार से जुड़े कई अतिरिक्त खर्च आते हैं। इनमें बच्चों की शिक्षा, घरेलू खर्च, यात्रा और अन्य पारिवारिक जिम्मेदारियां शामिल हैं। इसके अलावा त्योहारी सीजन के कारण भी परिवारों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ता है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

DA and DRA Hike 2026: पत्र में स्पष्ट किया गया है कि संगठन किसी अतिरिक्त या अग्रिम लाभ की मांग नहीं कर रहा है। मांग केवल यह है कि 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होने वाले DA/DR संशोधन की औपचारिक प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए, ताकि कर्मचारियों और पेंशनर्स को उनका निर्धारित लाभ मिलने में अनावश्यक देरी न हो।

इन्हें भी पढ़ें:

राष्ट्रपति मुर्मू ने एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाजों को बधाई दी

किसानों को बिजली पर प्रति यूनिट दो रुपये सब्सिडी देगी बंगाल सरकार: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण को बरी किए जाने के निर्णय को चार महिला पहलवानों ने दी चुनौती

ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

नेपाल में भारी बारिश के कारण काठमांडू में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown