All Schools Closed Today: आज बंद रहेंगे सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, कलेक्टर के निर्देश पर आदेश जारी, जानिए वजह /image: AI Generated
जबलपुर। All Schools Closed Today: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है। साल 2026 में सावन माह 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा। इसी बीच प्रशासन (MP School Holiday 10 August 2026) ने एमपी के जबलपुर में सावन के दूसरे सोमवार यानि आज 10 अगस्त को शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।
All Schools Closed Today दरअसल सावन के दूसरे सोमवार को जबलपुर (School Holiday in Jabalpur) में निकलने वाली भव्य संस्कार कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर निगम सीमा क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी विद्यालय आज 10 अगस्त को बंद रहेंगे। प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा और भगवान महादेव की शाही सवारी के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर भारी भीड़ और यातायात में व्यापक बदलाव रहेगा। ऐसे में स्कूली बच्चों, अभिभावकों और स्कूल वाहनों को असुविधा से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
Jabalpur School Closed बता दें कि हर वर्ष सावन माह के दूसरे सोमवार को गौरीघाट से संस्कार कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। इस यात्रा में करीब एक लाख श्रद्धालु कांवड़ में मां नर्मदा का पवित्र जल और पौधे लेकर लगभग 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए कैलाशधाम पहुंचते हैं। धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली यह यात्रा जबलपुर की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में शामिल है, जिसके चलते शहर में विशेष सुरक्षा और यातायात व्यवस्था भी लागू की जाती है।
ये भी पढ़ें