Ashoknagar Car Suicide Case : सुसाइड या साजिश? रातभर लापता रहे प्रेमी-प्रेमिका, सुबह कार से मिले शव… फिर सामने आया ऐसा राज जिसने बढ़ा दिए कई सवाल
मध्य प्रदेश के अशोकनगर में एक युवक और युवती के शव कार के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई। मौके से कथित सुसाइड नोट, पिस्टल, पेट्रोल, सल्फास और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया है।
Ashoknagar Car Suicide Case : Image Source : file
- कार में युवक-युवती के शव मिलने से मचा हड़कंप
- मौके से सुसाइड नोट, पिस्टल और अन्य सामान बरामद
- हर एंगल से जांच के लिए SIT का गठन
अशोकनगर : Ashoknagar Car Suicide Case : मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के ईसागढ़ रोड स्थित महाना गांव के पास शुक्रवार सुबह एक कार के भीतर युवक और युवती के शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अशोकनगर निवासी रितिक सोनी (26) और मुस्कान जैन (24) गुरुवार शाम अपने घरों से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने पर पुलिस ईसागढ़ रोड स्थित महाना गांव के पास पहुंची, जहां सड़क किनारे खड़ी कार में दोनों के शव बरामद हुए है । पुलिस ने मौके से दो पन्नों का सुसाइड नोट साथ ही वैध पिस्टल, कटर, कुल्हाड़ी, सल्फास और पेट्रोल सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।
युवक के सिर में गोली और युवती के शरीर पर चोट
पुलिस के अनुसार, युवक के सिर में गोली लगने के निशान मिले हैं, जबकि युवती के शरीर पर गंभीर चोटों के चिन्ह पाए गए हैं। वाहन की पिछली सीट आंशिक रूप से जली हुई थी और युवक का चेहरा भी झुलसा हुआ मिला है। मौके से अवैध पिस्टल, कटर, कुल्हाड़ी, सल्फास और पेट्रोल सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि घटना की पूर्व योजना बनाई गई थी और विभिन्न विकल्पों का इस्तेमाल करने की तैयारी की गई थी। घटनास्थल से दो पन्नों का एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है।
युवक ने युवती के परिजनों को भेजे थे युवक ने युवती के परिजनों
पुलिस सूत्रों के अनुसार, नोट में दोनों के संबंधों में तनाव और मानसिक प्रताड़ना का उल्लेख है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी साक्ष्यों की जांच कराई जाएगी। इस बीच, कुछ पुरानी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं, जिनसे दोनों के बीच पुराने प्रेम संबंध होने के संकेत मिलते हैं। आरोप है कि घटना से पहले युवक ने युवती के परिजनों को कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे थे। इन दावों की भी जांच की जा रही है।
SIT टीम का गठन
इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। टीम में एसडीओपी विवेक शर्मा, दोनों थानों के साइबर थाना प्रभारी तथा अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया है। एसआईटी तकनीकी और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी। वहीं, दोनों पक्षों के परिजनों ने इसे संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।
हर संभावित पहलुओं से हो रही जाँच
युवती के परिजनों का आरोप है कि उसके साथ बेरहमी से हत्या की गई है और घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल हत्या, आत्महत्या और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: यूपी में BJP की नई लिस्ट.. ’27’ का ब्लू प्रिंट! संगठन में जातीय संतुलन का तड़का, क्या नई टीम में छिपा है कोई चुनावी गणित?
- Uttarakhand Nihang Latest Video: निहंगों का उत्तराखंड–हिमाचल पर बवाल.. बलपूर्वक हटाया पुलिस का बेरिकेडिंग, टकरावपूर्ण बन रही स्थिति, देखें Video
- Passport Fees Hiked Notification: अब पासपोर्ट बनवाने में छूट जायेंगे आपके पसीने!.. सरकार ने 60% से ज्यादा बढ़ाई फीस, आप भी देखें विदेश मंत्रालय का ये नोटिफिकेशन..

Facebook


