Balaghat 8 Children Died :8 बच्चों की मौत से इस जिले में फैली सनसनी! मौके से CMHO समेत अधिकारी रहे गायब, उमंग सिंघार ने लगाई जमकर फटकार

Ads

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बैगा आदिवासी अंचल में मौसमी और संक्रामक बीमारियों के बीच दो महीनों में 8 बच्चों की मौत दर्ज की गई है। मछुरदा, अडोरी, बोंदारी, कोरका और कुंडेकसा समेत कई गांव प्रभावित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 20 स्वास्थ्य टीमें और 10 मेडिकल ऑफिसर तैनात किए हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रभावित गांवों का दौरा कर अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर नाराजगी जताई।

  •  
  • Publish Date - August 14, 2026 / 07:24 PM IST,
    Updated On - August 15, 2026 / 12:07 AM IST

Balaghat 8 Children Died

HIGHLIGHTS
  • बालाघाट के बैगा अंचल में बीते दो महीनों में 8 बच्चों की मौत दर्ज की गई है।
  • प्रभावित क्षेत्रों में 20 स्वास्थ्य टीमें और 10 मेडिकल ऑफिसर तैनात किए गए हैं।
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रभावित गांवों का दौरा कर जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई।

बालाघाट: Balaghat 8 Children Died : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बैगा आदिवासी अंचल में बारिश के मौसम के साथ मौसमी और संक्रामक बीमारियों ने पैर पसार लिए हैं। मछुरदा, अडोरी, बोंदारी, कोरका और कुंडेकसा समेत कई गांवों में बच्चे और ग्रामीण बुखार, डायरिया, टायफाइड व त्वचा संक्रमण की चपेट में हैं। बीते दो महीनों में 8 बच्चों की मौत दर्ज की गई है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मोर्चेबंदी शुरू कर दी है तो वहीं मामले पर अब सियासत भी गरमा गई है।

20 स्वास्थ्य टीमें और 10 मेडिकल ऑफिसर तैनात

हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में 20 स्वास्थ्य टीमें और 10 मेडिकल ऑफिसर तैनात किए गए हैं। कुंडेकसा के सरकारी स्कूल में अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र बनाकर घर-घर जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, हालांकि ग्रामीणों द्वारा झाड़-फूंक पर भरोसा करने से भी इलाज में देरी हो रही है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने की मुलाक़ात

दूसरी ओर, 8 बच्चों की मौत के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार प्रभावित बैगा गांवों का दौरा कर मृतक बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर रहे हैं। दौरे के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति देखकर उन्होंने भारी नाराजगी जताई और फोन पर ही अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

इन्हें भी पढ़ें:-