Bargi Dam Cruise Viral Video: “… और धीरे-धीरे करीब आती रही मौत”.. बरगी डैम हादसे का सबसे हैरान कर देने वाला वीडियो आया सामने, आप भी देखें

Bargi Dam Cruise Viral Video: "... और धीरे-धीरे करीब आती रही मौत".. बरगी डैम हादसे का सबसे हैरान कर देने वाला वीडियो आया सामने, आप भी देखें

Bargi Dam Cruise Viral Video: “… और धीरे-धीरे करीब आती रही मौत”.. बरगी डैम हादसे का सबसे हैरान कर देने वाला वीडियो आया सामने, आप भी देखें

Bargi Dam Cruise Viral Video/Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 1, 2026 / 11:49 pm IST
Published Date: May 1, 2026 11:49 pm IST

जबलपुर: Bargi Dam Cruise Viral Video: बरगी डैम क्रूज हादसे से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें हादसे से ठीक पहले के भयावह पल कैद हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रूज में धीरे-धीरे पानी भर रहा था और हालात बिगड़ते जा रहे थे। इसी दौरान पर्यटक घबराहट के बीच एक-दूसरे को लाइफ जैकेट बांटते नजर आए। वही इस वीडियो में क्रूज मेम्बर्स की लापरवाही साफ़ उजागर हो रही हैं। सवाल उठ रहे है कि, आखिर सफर से पहले पर्यटकों को लाइफ जैकेट क्यों नहीं दिया गया था?

जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज़ हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर दिया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, 9 मृतकों में 8 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। SDRF, NDRF और भारतीय सेना की संयुक्त टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है। इसी बीच सीएम मोहन यादव ने दोषियों पर कड़ा एक्शन लेते हुए सख्त कार्रवाई की है।

मुख्यमंत्री ने क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड एवं टिकट काउंटर प्रभारी (FOA) बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। इसके साथ ही होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है, जबकि रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर विभागीय जांच संस्थित की गई है।

वहीं सीएम ने कहा कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शासन हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजे की घोषणा

घटना के बाद प्रशासन और सरकार ने तुरंत सक्रियता दिखाई है। पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी मौके पर पहुंचे और स्पष्ट किया कि जब तक सभी लापता लोगों का पता नहीं चल जाता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा। उन्होंने क्रूज़ के अनफिट होने के आरोपों को खारिज करते हुए उच्च स्तरीय जांच की बात कही है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और प्रशासन हर संभव प्रयास में जुटा हुआ है कि लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजा जा सके।

सीएम मोहन यादव ने जताया था दुख

हादसे को लेकर सीएम मोहन यादव ने गहरा दुख जताया है। सीएम मोहन ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ‘आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह जी, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। त्वरित बचाव कार्य से 15 नागरिकों को सकुशल बचा लिया गया है। जो लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।’

 


लेखक के बारे में