Cough Syrup Scandal: नहीं थमा कफ सिरप का कहर! एक और मासूम ने तोड़ा दम, प्रशासन ने इस ज़िले में की तीसरी मौत की पुष्टि

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में कफ सिरप कांड से जुड़ी तीसरी मौत की पुष्टि हुई है। टीकाबर्री गांव निवासी हर्ष यदुवंशी की नागपुर AIIMS में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना ने छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड से जुड़े मामलों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Cough Syrup Scandal: नहीं थमा कफ सिरप का कहर! एक और मासूम ने तोड़ा दम, प्रशासन ने इस ज़िले में की तीसरी मौत की पुष्टि

Cough Syrup Scandal / Image Source : I STOCK

Modified Date: February 2, 2026 / 11:20 pm IST
Published Date: February 2, 2026 11:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बैतूल कफ सिरप कांड में तीसरी मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हुई।
  • टीकाबर्री गांव निवासी हर्ष यदुवंशी की नागपुर AIIMS में इलाज के दौरान मौत।
  • मामला छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड से जुड़ा, जहां 26 बच्चों की जान जा चुकी है।

बैतूल : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में कफ सिरप कांड से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। टीकाबर्री गांव के निवासी हर्ष यदुवंशी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। हर्ष की मौत के साथ ही इस पूरे मामले में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। जिला प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर इस मौत की पुष्टि कर दी है।’

नागपुर AIIMS में चल रहा था इलाज

कफ सिरप पीने के बाद हर्ष की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिसके कारण उसे पिछले 3 महीनों से नागपुर के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर हर्ष को बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लंबे समय तक चले इलाज के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक हर्ष को परासिया के डॉक्टर एस.एस. ठाकुर ने कफ सिरप दिया था।

Chhindwara से जुड़ा है मामला

यह पूरा मामला छिंदवाड़ा के उस कफ सिरप कांड से संबंधित है, जिसने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था। छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से अब तक 26 बच्चों की जान जा चुकी है। अब उसी कड़ी में बैतूल के हर्ष की मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.