Bhopal Latest News: अचानक अस्पताल से गायब हुई कार से फेंकी गई महिला, मचा हड़कंप, ब्रिज के नीचे मिली थी इस हाल में, देखें वीडियो

Bhopal Latest News: अचानक अस्पताल से गायब हुई कार से फेंकी गई महिला, मचा हड़कंप, ब्रिज के नीचे मिली थी इस हाल में, देखें वीडियो

Bhopal Latest News: अचानक अस्पताल से गायब हुई कार से फेंकी गई महिला, मचा हड़कंप, ब्रिज के नीचे मिली थी इस हाल में, देखें वीडियो

Bhopal Latest News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 7, 2026 / 11:06 am IST
Published Date: April 7, 2026 11:06 am IST

भोपाल: Bhopal Latest News मध्यप्रदेश की राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक 60 वर्षीय महिला को चलती कार से फेंक दिया गया। जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब होश आने के बाद महिला अस्पताल से गायब हो गई है।

Bhopal Latest News मिली जानकारी के अनुसार, मामला बागसेवनिया थाना क्षेत्र का है। बताया जा राह है कि महिला गंभीर हालत में सड़क किनारे खून से लथपथ मिली, उसके सीने में स्टेपलर पिन चुभी हुई थी, जिससे उसकी हालत और भी नाजुक हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, कार में सवार कुछ लोगों ने महिला को चलते वाहन से नीचे फेंक दिया था, जिसके बाद वे फरार हो गए। घटना के बाद अब इसकी सूचना पुलिस को दी गई है और अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जिसके बाद महिला को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिसके बाद महिला अचानक अस्पताल से गायब हो गई। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल को भी उसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं, पुलिस भी इस बात से अनजान है कि महिला आखिर कहां चली गई। उसे पहले दशहरा मैदान के पास घायल अवस्था में पाया गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।