KKR vs PBKS Match Cancelled: बारिश की भेंट चढ़ा कोलकाता-पंजाब का मैच, दोनों टीमों को मिले 1-1 अंक, इधर प्वाइंट्सटेबल में हुआ बड़ा उलटफेर

KKR vs PBKS Match Cancelled Due To Heavy Rain

KKR vs PBKS Match Cancelled: बारिश की भेंट चढ़ा कोलकाता-पंजाब का मैच, दोनों टीमों को मिले 1-1 अंक, इधर प्वाइंट्सटेबल में हुआ बड़ा उलटफेर

KKR vs PBKS Match Cancelled. Image Source- BCCI

Modified Date: April 7, 2026 / 12:05 am IST
Published Date: April 7, 2026 12:01 am IST

कोलकाताः KKR vs PBKS Match Cancelled कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग मैच बारिश के कारण 3।4 ओवर के खेल के बाद रद्द करना पड़ा। कोलकाता में हुई जोरदार बारिश के कारण ये मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया। इसके चलते दोनों टीमों को कुछ फायदा और थोड़ा नुकसान हो गया। खास तौर पर पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 बनकर भी पंजाब को निराशा हाथ लगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होम टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। टीम ने 3.4 ओवर में दो विकेट पर 25 रन बनाए थे, तभी शाम 7:46 बजे बारिश आ गई। कप्तान अजिंक्य रहाणे को 8 और अंगकृष रघुवंशी को 7 रन पर नाबाद लौटना पड़ा। दूसरे ओवर में जेवियर बार्टलेट ने कैमरन ग्रीन (4 रन) और फिन एलन (6 रन) को पवेलियन भेज दिया।

पंजाब नंबर-1 बनी लेकिन नुकसान भी हुआ

करीब सवा 3 घंटे तक इंतजार करने का बाद जब अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला किया तो इसका सीधा असर पॉइंट्स टेबल पर दिखा। नियमों में साफ है कि मैच रद्द होने पर दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिलेगा। पंजाब के पहले से ही 2 मैच में 4 पॉइंट्स थे और अब उसके 5 पॉइंट हो गए। इस तरह उसने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (4 पॉइंट) को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया। वहीं कोलकाता को भी 1 पॉइंट मिल गया। अब अंक तो दोनों टीम में बराबर बंटे लेकिन इसमें भी एक का फायदा और एक का नुकसान हो गया। असल में पंजाब नंबर-1 तो बन गई लेकिन उसके हाथ से एक पॉइंट भी छिन गया। ऐसा इसलिए क्योंकि टीम बेहतरीन फॉर्म में थी और उसे जीत का दावेदार माना जा रहा था। साथ ही इस मैच में उसने बेहतरीन शुरुआत करते हुए सिर्फ 16 रन पर 2 विकेट झटक लिए थे। जिस वक्त मैच रोका गया, तब तक कोलकाता ने 3.4 ओवर में सिर्फ 25 रन बनाए थे। ऐसे में पंजाब इस मुकाबले में आगे चल रही थी। इसलिए उसके हाथ से एक कीमती पॉइंट फिसल गया।

KKR का खुल गया खाता

KKR vs PBKS Match Cancelled वहीं कोलकाता के लिए ये फायदेमंद रहा क्योंकि टीम पिछले दोनों मैच हारी थी और उसका खाता नहीं खुला था। इस मैच में भी जिस तरह की शुरुआत टीम की हुई थी, उसको देखते हुए यहां भी जीत की संभावना शुरू से ही कम नजर आ रही थी। ऐसे में अजिंक्य रहाणे की टीम के लिए बारिश राहत की तरह आई और उसे 1 पॉइंट दे गई। इसके दम पर टीम का खाता खुल गया और वो 1 पॉइंट के साथ 9वें स्थान से उठकर आठवें पर पहुंच गई। अब सिर्फ गुजरात टाइटंस (9th) और चेन्नई सुपर किंग्स (10th) ही दो टीम बची हैं, जिनके पास कोई पॉइंट नहीं है।

यह भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।