Vande Bharat: असम में प्रचार का शोर थमने से पहले सामने आया ‘पासपोर्ट कांड’, गोगोई के वार पर सरमा का पलटवार, क्या चुनाव में पड़ेगा कोई असर?

Assam Assembly Election 2026: असम के चुनावी अखाड़े में चुनावी मुद्दों की जगह अब निजी हमलों की बमबारी हो रही है।

Vande Bharat: असम में प्रचार का शोर थमने से पहले सामने आया ‘पासपोर्ट कांड’, गोगोई के वार पर सरमा का पलटवार, क्या चुनाव में पड़ेगा कोई असर?

Assam Assembly Election 2026 / Image Source : x

Modified Date: April 6, 2026 / 11:52 pm IST
Published Date: April 6, 2026 11:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • असम विधानसभा चुनाव के लिए जारी चुनाव प्रचार कल शाम थम जाएगा।
  • असम के चुनावी अखाड़े में चुनावी मुद्दों की जगह अब निजी हमलों की बमबारी हो रही है।
  • असम में वोटिंग से पहले सीएम हिमंता की पत्नी के पासपोर्ट को लेकर भारी तनाव है।

Assam Assembly Election 2026: नई दिल्ली: असम विधानसभा चुनाव के लिए जारी चुनाव प्रचार कल शाम थम जाएगा। इससे पहले असम के चुनावी अखाड़े में चुनावी मुद्दों की जगह अब निजी हमलों की बमबारी हो रही है। असम में वोटिंग से पहले सीएम हिमंता की पत्नी के पासपोर्ट को लेकर भारी तनाव है। कांग्रेस ने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी को घेरा, तो हिमंता ने भी सीधे-सीधे कांग्रेस के तार पाकिस्तान से जोड़ दिए हैं।

कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा और सांसद गौरव गोगोई ने एक बड़ा दावा करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनकी भुइयां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि उनके पास भारत के अलावा UAE, मिस्र और एंटीगुआ जैसे देशों के पासपोर्ट हैं। कांग्रेस यहीं नहीं रुकी, (Assam Assembly Election 2026) उसने चुनौती दी है कि ये तो सिर्फ शुरुआत है, अभी कई और मंत्रियों की ‘फाइलें’ खुलनी बाकी हैं।

लेकिन इन आरोपों पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जो पलटवार किया, उसने पूरे देश का ध्यान खींच लिया है। सीएम ने दावा किया कि कांग्रेस जिन दस्तावेजों को सबूत बता रही है, वो दरअसल पाकिस्तान के एक फेसबुक ग्रुप ‘पाकिस्तानीज इन अजमान’ से उठाए गए हैं। हिमंत का सीधा आरोप है कि एक पाकिस्तानी नागरिक के पासपोर्ट पर उनकी पत्नी की तस्वीर ‘एडिट’ करके कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है।

मुख्यमंत्री ने इसे साधारण धोखाधड़ी नहीं, बल्कि ‘राष्ट्र के खिलाफ अपराध’ बताया है। (Assam Assembly Election 2026) उन्होंने आरोप लगाया कि, पाकिस्तान असम के चुनावों को प्रभावित करना चाहता है और कांग्रेस जाने-अनजाने उसी एजेंडे का हिस्सा बन रही है। हिमंत ने गौरव गोगोई पर तंज कसते हुए कहा कि ‘तरुण गोगोई के बेटे से इस गिरावट की उम्मीद नहीं थी जिसका गौरव गोगोई ने जवाब दिया।

फिलहाल, ये लड़ाई पुलिस और कोर्ट तक पहुंच चुकी है। पवन खेड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज हो चुकी है, लेकिन कांग्रेस झुकने को तैयार नहीं है। कांग्रेस का साफ कहना है- ‘आप जवाबदेही से नहीं बच सकते..अब देखना ये होगा कि असम की जनता इस ‘पासपोर्ट वॉर’ में किस पर भरोसा करती है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.