भोपाल: Bhopal News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। आबकारी विभाग ने 10 नम्बर इलाके में स्थित एक क्लब में दबिश दी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मॉलिक्यूल क्लब में अवैध तरीके से लड़के -लड़कियों को अवैध तरीके से शराब परोसी जा रही है। इसके बाद आबकारी विभाग के अधिकारियों ने मौके पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग ने बड़ी मात्रा में शराब जब्त किया है।
Bhopal News: इधर, राजधानी भोपाल के 10 नम्बर इलाके में ही सोल एयर क्लब में बजरंग दल ने शनिवार शाम को हंगामा कर दिया। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि यहां नाबालिगों को नाबालिगो को अवैध तरीके से शराब परोसी जा रही है। इस क्लब के कल्चर से लव जिहाद के मामले बढ़ रहे हैं। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि क्लब में खास वीकेंड पार्टी रखी गई थी।