Bhopal Protest Cow Protection: ‘गाय को राष्ट्रीय पशु बनाया जाए..’ आल इंडिया मुस्लिम कमेटी का बड़ा प्रदर्शन, जानिए आखिर क्यों उठी ये मांग?

Bhopal Protest Cow Protection: 'गाय को राष्ट्रीय पशु बनाया जाए..' आल इंडिया मुस्लिम कमेटी का बड़ा प्रदर्शन, जानिए आखिर क्यों उठी ये मांग?

Bhopal Protest Cow Protection: ‘गाय को राष्ट्रीय पशु बनाया जाए..’ आल इंडिया मुस्लिम कमेटी का बड़ा प्रदर्शन, जानिए आखिर क्यों उठी ये मांग?

bhopal news/ image source: iBC24

Modified Date: March 24, 2026 / 12:30 pm IST
Published Date: March 24, 2026 12:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल में मुस्लिम कमेटी का प्रदर्शन
  • गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने मांग
  • गोकशी के खिलाफ जोरदार विरोध

Bhopal Protest Cow Protection: भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगातार गौकशी के मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिन भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था जहां, स्थानीय लोगों ने छोटे तालाब के किनारे एक बोरा देखा, जिसमें गौवंश के कटे हुए अवशेष रखे थे। बता दें कि, इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। भोपाल में प्रदेश में गौमाता के साथ हो रहे कथित अत्याचार और लगातार सामने आ रहे गोकशी के मामलों के विरोध में आल इंडिया मुस्लिम कमेटी के सदस्य सड़कों पर उतर आए।

6

प्रदेश में गौमाता की स्थिति पर जताई चिंता

संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजधानी में प्रदर्शन करते हुए गोवंश की सुरक्षा और सम्मान को लेकर आवाज उठाई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग भी की और सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “गोवंश के सम्मान में मुस्लिम मैदान में” जैसे नारे लगाए और प्रदेश में गायों की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही घटनाएं समाज के लिए चिंता का विषय हैं और सरकार को सख्त कानून लागू कर इन पर रोक लगानी चाहिए। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि वे किसी भी प्रकार की हिंसा या अत्याचार के खिलाफ हैं और गोवंश की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाते रहेंगे।

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामले

आपको बता दें कि, राजधानी से कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र के नारियलखेड़ा इलाके से एक बार फिर गौवंश के कटा हुआ अवशेष मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कचरे में कटा हुआ गौवंश का सिर और अन्य हिस्से फेंके हुए पाए गए। Bhopal Cow Meat घटना ने इलाके में रहने वाले लोगों में डर और चिंता का माहौल बना दिया है।

bhopal Gaumans: कटा हुआ सिर और कुछ हिस्से मिले गोवंश के

Bhopal Cow Meat मामले में पुलिस ने जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारियों ने अवशेषों का परीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह मामला जानवरों की हत्या और अवैध कटाई से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में भी गश्त बढ़ा दी है और स्थानीय लोगों से घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी देने की अपील की है।

वहीं, बीते 18 दिसंबर को जहांगीराबाद इलाके में पकड़े गए 26 टन मांस के सैंपल की जांच रिपोर्ट आ गई है, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। लैब टेस्ट में इस मांस के गौमांस होने की पुष्टि हुई है। इस रिपोर्ट के आते ही प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए लाइवस्टॉक स्लाटर हाउस को सील कर दिया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल 18 दिसंबर को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं जहांगीराबाद इलाके के लाइवस्टॉक स्लाटर हाउस से लोड होकर निकले ट्रक को पुलिस मुख्यालय के सामने पकड़ा था। हिन्दू परिषद् के कार्यकर्ता के हंगामे की खबर सुनकर पुलिस मौके पर पहुंचे। ट्रक में 26 टन मांसपैकेट्स में लोड था।

इन्हें भी पढ़ें:-

महाराष्ट्र सरकार ने वंतारा से तेंदुओं को रखने का अनुरोध किया था, 25 को पहले भेजा जा चुका है: मंत्री

उप्र : दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा

दैवी शक्तियों के नाम पर और सत्ता में बैठे लोगों के संरक्षण में महिलाओं के साथ होने वाला दुर्व्यवहार एक गंभीर मुद्दा : राज

राम विलास पासवान के पूर्व निजी सचिव पर एक करोड़ रुपये रिश्वत लेने का मामला दर्ज

एसआईआर : निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की पूरक मतदाता सूची जारी की

जम्मू कश्मीर के रियासी में खाई में गिरी कार, भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।